फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tanker full of flammable chemical overturned

Hathras News: ज्वलनशील केमिकल से भरा टैंकर पलटा, आग न लग जाए की दहशत में रहे आसपास के लोग

Sun, 07 May 2023 09:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 07 May 2023 09:01 PM IST
सार

रसायन बेहद ज्वलनशील था, इसलिए तुरंत एहतियात बरतते हुए अग्निशमन विभाग की दमकल को मौके पर बुला लिया गया और पूरी सड़क को बंद करके इस टैंकर को क्रेन की मदद से सीधा कराया गया।

विज्ञापन
Tanker full of flammable chemical overturned
पलटा केमिकल का टैंकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के सलेमपुर के बांके बिहारी कोल्ड स्टोर के निकट शनिवार की रात केमिकल से भरा टैंकर पलट गया। गनीमत रही किसी को कोई चोट नहीं हुआ। इस टैंकर में मिथेनॉल नामक रसायन भरा था। टैंकर से रसायन लीक होने लगा। 

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि यह रसायन बेहद ज्वलनशील था, इसलिए तुरंत एहतियात बरतते हुए अग्निशमन विभाग की दमकल को मौके पर बुला लिया गया और पूरी सड़क को बंद करके इस टैंकर को क्रेन की मदद से सीधा कराया गया। सड़क पर टैंकर पलटने से यातायात बाधित हो गया। 
विज्ञापन

पुलिस ने मार्ग परिवर्तित कर वाहनों को निकाला। रविवार दोपहर को क्रेन की मदद से टैंकर को हटाया गया। तब आवागमन सुचारु हो सका। स्थानीय लोग भी इस दहशत में रहे कि कहीं किसी तरह यह रसायन आग न पकड़ ले। अगर ऐसा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान निवासी करण सिंह पुत्र पूनम सिंह गुजरात से मिथेनॉल केमिकल का टैंकर लेकर लखीमपुर जा रहा था। शनिवार की रात जैसे ही वह थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के सलेमपुर के बांके बिहारी कोल्ड स्टोर के निकट पहुंचा, टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि कोई नुकसान नहीं हुआ। टैंकर पलटने से यातायात बाधित हो गया। 


टैंकर से केमिकल लीक होने लग गया। मौके पर फायर ब्रिगेड व पुलिस पहुंच गई। क्रेन की मदद से हटाकर टैंकर को सड़क से हटाया गया। तब कहीं जाकर यातायात सुचारु हो सका। इस संबंध में थाना हाथरस जंक्शन प्रभारी गिरीश चंद्र गौतम का कहना है कि शनिवार की रात अनियंत्रित होकर एक टैंकर पलट गया था। रविवार की दोपहर को क्रेन की मदद से कैंटर को हटा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed