{"_id":"5fa6d8ff8ebc3e9bde7bdf17","slug":"take-precaution-during-festive-season-to-saved-from-corona-hathras-news-ali2482639119","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहार पर बरतें कोरोना को लेकर पूरी सावधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहार पर बरतें कोरोना को लेकर पूरी सावधानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
त्योहार की खुशियां बरकरार रखने के लिए जरूरी है कि हर कदम पर कोरोना को लेकर पूरी सावधानी बरतें। बाजार में भीड़ लगाने से बचें। स्थानीय उत्पादों को तरजीह दें, ताकि छोटे-छोटे कामगारों के जीवन को भी दीप पर्व के प्रकाश से जगमग किया जा सके। पटाखों की चंद सेकेंड की रोशनी और धमक पूरे जीवन को बर्बाद कर सकती है, इसलिए दिवाली पर घर-परिवार को पटाखों से दूर रखकर कोरोना से खुद को सुरक्षित रखें और दूसरों को भी इसकी सलाह दें।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है, इसलिए त्योहार की खुशियां अनंत काल तक बरकरार रखने के लिए उन जरूरी बातों का जरूर ख्याल रखें, जो कोरोना से सुरक्षित रखने के लिए जरूरी हैं। बाजार में खरीदारी के वक्त मास्क से मुंह और नाक अच्छी तरह से ढककर रखें। एक-दूसरे से उचित दूरी बनाकर रखें और दुकान में प्रवेश करते वक्त और निकलते वक्त हाथों को अच्छी तरह सैनिटाइज करना भी न भूलें।
अधिकारियों का कहना है कोरोना को देखते हुए वैसे तो इस बार पटाखों से घर-परिवार को दूर ही रखना है। यदि पटाखे जलाते ही हैं तो यह जरूर ध्यान रखें कि सैनिटाइजर लगे हाथों से कतई पटाखों को न छुएं, क्योंकि सैनिटाइजर पटाखों या बारूद के संपर्क में आते ही रंग में भंग डाल सकता है। इसके अलावा पटाखों का धुआं फेफड़ों को भी सीधे तौर पर प्रभावित कर सकता है। कोरोना वायरस भी फेफड़ों पर ही आक्रमण करता है, इसलिए फेफड़ों को सही-सलामत रखने के लिए जरूरी है कि इस बार पटाखों से दूर रहें।