{"_id":"5d7a97f38ebc3e93c418a878","slug":"tahrir-given-in-case-of-sabotage-and-uproar-at-mursan-power-station-hathras-news-ali213405516","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरसान बिजलीघर पर तोड़फोड़ व हंगामे के मामले में दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरसान बिजलीघर पर तोड़फोड़ व हंगामे के मामले में दी तहरीर
विज्ञापन

13 नामजदों व अन्य अज्ञात लोगों पर लगाया मारपीट व तोड़-फोड़ का आरोप, पुलिस कर रही जांच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बुधवार की रात को मुरसान कस्बे के बिजलीघर पर हुए हंगामे व तोडफोड़ के मामले को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मियों ने मुरसान थाने में 13 नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ तोड़फोड़ व कर्मचारियों के साथ मारपीट करने की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं शासन ने इस सिल सिले में जानकारी मांगी है।
उल्लेखनीय है कि मुरसान बिजलीघर पर बिजली कटौती से आक्रोशित लोगों ने जमकर तोड़-फोड़ की थी और हंगामा किया था। अब इस मामले में बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी कुलदीप श्रीवास्तव, मुरसान जेई कौशल गुप्ता, सुनील कुमार, एसएसओ चंद्रपाल सिंह, अकरम खां, निसार खां, राजकुमार इन लोगों ने थाना मुरसान में तहरीर दी है। तहरीर में कहा गया है कि बुधवार की रात करीब 9 बजे कस्बा मुरसान के करीब 50 से 55 व्यक्तियों का एक झुंड जिसमें 13 व्यक्ति की पहचान हो सकी है, सभी लोग एक राय होकर मुरसान बिजली घर पर आए।
उस समय बिजलीघर पर तैनात एसएसओ चंद्रपाल सिंह, लाइनमैन अकरम, राजकुमार, निसार से इन लोगों ने बिजली कटौती के बारे में बातचीत की। कर्मचारियों का आरोप है कि जब उन्होंने बिजली घर पर आये लोगों को बताया कि मुरसान में जो बिजली कटौती की जा रही है, वह हाथरस ओढ़पुरा से हो रही है। यह बात सुनकर यह लोग गाली गलौज करने लगे। गाली-गलौज का विरोध करने पर इन लोगों ने एक राय होकर विद्युत उपखंड पर तैनात कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। उपकेंद्र के रूम का ताला तोड़कर उसमें रखे कंप्यूटर, प्रिंटर को तोड़ दिया व सरकारी कागजात रजिस्टर को फाड़ दिया और मशीनों के साथ भी तोड़फोड़ कर दी। इस मामले में मुरसान एसआई सतीस यादव का कहना है कि मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।