फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   System silent...web of occupations spreading in the fort complex

Hathras News: सिस्टम खामोश..किला परिसर में फैल रहा कब्जों का जाल

Fri, 13 Jun 2025 01:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 13 Jun 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
System silent...web of occupations spreading in the fort complex
किला खाई में अतिक्रमण।संवाद - फोटो : samvad
पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) से संरक्षित एतिहासिक किला राजा दयाराम परिसर में अतिक्रमण का जाल लगातार फैलता जा रहा है। यहां लगातार अवैध तरीके से मकानों का निर्माण किया जा रहा है। पिछले 16 महीनों में 40 नए अवैध कब्जे इस परिसर में चिह्नित किए जा चुके हैं। यह हाल तो तब है, जबकि वर्षों से यहां अवैध कब्जों की शिकायतें हो रही हैं।
विज्ञापन

चिंताजनक बात तो यह है कि करीब 16 माह पहले तक यहां 392 अवैध निर्माण थे। वर्तमान में इनकी संख्या बढ़कर 432 हो गई है। अतिक्रमण और अवैध कब्जे रोकने के लिए पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने करीब एक दश पहले किला राजा दयाराम परिसर में चहारदीवारी का निर्माण कराया था। उस समय तक यहां करीब 50 अवैध मकानों का निर्माण चिह्नित किया गया था। इसके बाद यहां अवैध निर्माण रोकने के लिए पुरातत्व विभाग और प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

अवैध निर्माण की सूचना एकत्रित करने के लिए पुरातत्व विभाग की ओर से एक व्यक्ति को यहां केयर टेकर नियुक्त किया गया। वह प्रशासन व विभागीय अधिकारियों को अवैध निर्माण के संबंध में सूचना देने लगे। बावजूद इसके अवैध निर्माण का सिलसिला नहीं रुका।
विज्ञापन
विज्ञापन



नोटिस के साथ पुलिस को दी जाती है सूचना

पुरातत्व विभाग की ओर से अवैध निर्माण के लिए पहले नोटिस जारी किए जाते हैं। निर्माण न रुकने की स्थिति में पुलिस को इसकी सूचना दी जाती है। पिछले 16 महीनों में यहां करीब 40 अवैध निर्माणों की सूचना दी जा चुकी है। बावजूद इसके पुरातत्व विभाग, प्रशासन और पुलिस इन्हें रोक नहीं पाए।

पुलिस के जाते ही तेज हो जाता है निर्माण

आसपास के लोगों का कहना है कि किला राजा दयाराम परिसर में होने वाले अवैध निर्माण की सूचना पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर से पुलिस को दी जाती है। मौके पर पुलिस पहुंचती है और निर्माण कार्य रुकवा देती है। पुलिस के जाते ही मकान तैयार करने की गति को और तेज कर दिया जाता है। निर्माण पूरा होने के बाद कागजी कार्यवाही चलती रहती है।
अंग्रेजों ने नष्ट कर दिया था एतिहासिक

पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित स्मारक दाऊजी मंदिर हाथरस किला का ऐतिहासिक क्षेत्र है। आजादी से पहले राजा दयाराम के इस किले को अंग्रेजों ने नष्ट कर दिया था। यहां स्थित मंदिर पर हर साल लक्खी मेले का आयोजन किया जाता है। आजादी के बाद किला परिसर में धीरे-धीरे अतिक्रमण होने लगा। अब तो इस क्षेत्र में बस्तियां बस गई हैं और यहां रहने वालों को बिजली-पानी की सुविधा भी मिल रही है।

मंदिर की प्राचीर पर अंग्रेजी फौज ने दागे थे गोले

प्रदेश के हाथरस में किला स्थित मंदिर दाऊजी महाराज का इतिहास करीब 275 साल पुराना है। बताते हैं कि वर्ष 1817 में अंग्रेजी फौज ने राजा दयाराम के किले पर हमला किया था। अंग्रेजों ने राजा के महल और तोपखाना सभी नष्ट कर दिए। राजा ने मंदिर में आकर शरण ले ली। अंग्रेजों ने मंदिर को भी नहीं छोड़ा। मंदिर पर तोप से गोले बरसाए, लेकिन तोप के गोले भी मंदिर का कुछ नहीं बिगाड़ पाए। गोलों के निशान आज भी मंदिर की प्राचीर पर मौजजूद हैं, जबकि तोप का एक गोला भी मंदिर में सुरक्षित है, जबकि एक गोला पुरातत्व विभाग को सौंप दिया गया है।


एएसआई की ओर से लगातार नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। किसी भी नए मकान के बनने की जानकारी होते ही नोटिस देते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी जाती है। टीम मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवाती है। बाद में फिर निर्माण कार्य शुरू हो जाते हैं। पिछले कुछ माह में इस तरह की करीब 40 सूचनाएं दी जा चुकी हैं।-मुदस्सर अली, क्षेत्राधिकारी, पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग, मथुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed