फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sworn oath to keep women dignity intact

नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की ली शपथ

Sat, 04 May 2019 12:22 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Sat, 04 May 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
Sworn oath to keep women dignity intact
चाणक्य पब्लिक स्कूल में अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
सासनी। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत शुक्रवार को नगर में इगलास रोड स्थित चाणक्य पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ ली गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक पाठक ने मां सरस्वती के छविचित्र के समक्ष पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर की। संचालन शिक्षिका अनुराधा सिंह ने किया। छात्राओं ने रंगोली बनाकर नारी सम्मान के लिए समाज को प्रेरित किया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य ने कहा कि प्रतियोगिताएं छात्र जीवन का अभिन्न अंग हैं। प्रतियोगिताओं से बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा निखरती है। बच्चों में सीखने की ललक पैदा होती है। प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं को ग्रुप बनाकर शामिल किया गया। विभिन्न प्रकार की मनमोहक रंगोली छात्राओं द्वारा बनाई गई, जो दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। रंगोली प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका प्रधानाचार्य अशोक पाठक एवं शिक्षिकाएं अनुराधा सिंह एवं पूनम पचौरी ने निभाई।
विज्ञापन


निर्णायक मंडल के फैसले के अनुसार प्रतियोगिता में बुलबुल कुशवाहा, गीतेश चतुर्वेदी एवं मोनिका शर्मा प्रथम स्थान पर रहीं। प्रियंका पाठक, जाह्नवी कुशवाहा, शिखा कुमारी, गरिमा शर्मा ने द्वितीय और शिवानी पाठक, गौरी शर्मा, पलक तोमर एवं गौरांशी कौशिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रशासन ने प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं को पुरस्कार दिए। प्रधानाचार्य ने आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। कार्यक्रम में मिथलेश कुमारी, रेखा शर्मा, कुसुम कुमारी, कविता शर्मा, साक्षी दुबे, अध्यापिका एवं गौरव भारद्वाज, शिव कुमार चौधरी शिक्षक, शिवानी सिंह, काजल कुशवाहा, भूमि चौधरी, वर्षा शर्मा, नम्रता वशिष्ठ, आयुषी कौशिक, हिमांशी, प्राजी पाठक, नंदनी तिवारी, अनुष्का, वंशिका शर्मा, प्रियांशी चौधरी, तन्या तोमर, मलिका शर्मा आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed