फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Survey identifies 7,000 homeless people; housing to be provided after verification.

Hathras News: सर्वे में मिले सात हजार बेघर, अब सत्यापन के बाद मिलेगा आवास

Fri, 31 Jul 2026 02:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 31 Jul 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Survey identifies 7,000 homeless people; housing to be provided after verification.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्के मकान का इंतजार कर रहे जिले के हजारों गरीब परिवारों के लिए राहत की उम्मीद बढ़ी है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कराए गए सर्वे में 7,004 ऐसे परिवार चिह्नित किए गए हैं, जिनके पास रहने के लिए पक्का मकान नहीं है। अब जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) इन परिवारों का भौतिक सत्यापन करा रहा है।
विज्ञापन

सर्वे के बाद शुरू हुई सत्यापन प्रक्रिया में अधिकारी मौके पर पहुंचकर लाभार्थियों की वास्तविक स्थिति की जांच कर रहे हैं। जांच के दौरान पात्रता की पुष्टि की जाएगी, जबकि अपात्र पाए जाने वाले आवेदकों के नाम सूची से हटा दिए जाएंगे। इसके बाद पात्र परिवारों की अंतिम सूची तैयार कर शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

अंतिम सूची जारी होने के बाद पात्र परिवारों को योजना के तहत आवास आवंटित किए जाएंगे। फिलहाल जिले के हजारों परिवारों की निगाहें सत्यापन प्रक्रिया पर टिकी हैं, क्योंकि इसी के आधार पर तय होगा कि उन्हें पक्के मकान का लाभ मिलेगा या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना निदेशक ने बताया कि सत्यापन पूरी पारदर्शिता के साथ कराया जा रहा है। जो परिवार योजना की सभी शर्तों पर पात्र पाए जाएंगे, उन्हें नियमानुसार आवास का लाभ दिया जाएगा। सत्यापन पूरा होते ही अंतिम सूची शासन को भेज दी जाएगी, जिसके बाद आवास स्वीकृति की प्रक्रिया शुरू होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed