फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Supply stalled on four power feeders of the district

Hathras News: जिले के चार विद्युत फीडरों पर ठप रही आपूर्ति

Fri, 12 Sep 2025 01:35 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Supply stalled on four power feeders of the district
मरम्मत कार्य के लिए जनपद के चार विद्युत फीडरों पर सुबह से शाम तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। सिकंदराराऊ के कई गांवों के साथ ही हाथरस शहर के कई मोहल्लों में बिजली शाम तक नहीं आई। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इसके अंतरगत सिकंदराराऊ के अल्लैहपुर फीडर पर सुबह नौ से शाम पांच बजे तक आपूर्ति बंद रही। यहां के देवरपनाखर, सराय, रतनपुर, हुसैनपुर, पहाड़पुर, अमौसी, बहादुरपुर, गिनौली, नगला गुलाबी, रामपुर, गिरधरपुर आदि कई गांवों के लोगों काे दिक्कत झेलनी पड़ी। इसी तरह वाजिदपुर फीडर खिजरपुर, नरहरपुर, दोस्तपुर आदि गांव में आपूर्ति ठप रही। शहर के खौंडा हजारी फीडर से प्रेम नगर, मुरसान गेट, विजय नगर, पुराना मिल, विद्यापति नगर, प्रकाश टाॅकिज की आपूर्ति ठप रही। सुबह 11 से शाम 6 बजे तक शहर के बीसीएम पोषक से गली मालिन, तबेला गली, चूड़ी वाली गली, खाती खाना, सर्कुलर रोड, बिछुआ गली आदि की आपूर्ति बंद रही। अधिशासी अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि निर्धारित समय पर आपूर्ति बहाल कर दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed