{"_id":"6614357e64ce521de80ba45f","slug":"sudden-fire-in-gher-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: घेर में अचानक लगी आग, तीन भैंस और एक पड़िया जिंदा जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: घेर में अचानक लगी आग, तीन भैंस और एक पड़िया जिंदा जले
Mon, 08 Apr 2024 11:50 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 08 Apr 2024 11:50 PM IST
सार
अचानक पशुओं के घेर में आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे बड़ा रूप ले लिया। आग की लपटों को देख ग्रामीणों एकत्रित हो गए। सूचना पर कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने मुश्किल से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तीन भैंस, एक पड़िया जिंदा जल गईं। पास में लगी दो भूसे की बुर्जी और दो झोपड़ियां जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
आग से जले पशुओं के अवशेष देखते लोग और पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर में 8 अप्रैल को पशुओं को बांधने वाले घेर में अचानक आग लग गई। जिसकी चपेट में आकर तीन भैंस, एक पड़िया समेत चार मवेशी जिंदा जल गए। पास में लगी भूसे की बुर्जी तथा दो झोपड़ी भी जल गई। दमकल ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
मीरपुर निवासी रतेंद्र पुत्र धीरेंद्र दूध का काम करता है। उसने गाय-भैंस पाल रखी है। 8 अप्रैल दोपहर को अचानक पशुओं के घेर में आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे बड़ा रूप ले लिया। आग की लपटों को देख ग्रामीणों एकत्रित हो गए। सूचना पर कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने मुश्किल से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
लेकिन तब तीन भैंस, एक पड़िया जिंदा जल गईं। पास में लगी दो भूसे की बुर्जी और दो झोपड़ियां जलकर राख हो गई। तहसीलदार सुशील कुमार ने क्षति का आंकलन किया है। हालांकि आग नहीं लगने की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। इधर, कस्बे के मोहल्ला गौसंगज निवासी दूधिया रामबाबू के गेहूं के लांक में ऊपर से गुजर रहे विद्युत तार की चिंगारी से आग लग गयी। तत्काल आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन