फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Students riding e rickshaw injured in collision with bus

Hathras News: स्कूली बस की ई रिक्शा से टक्कर, सवार सात छात्र-छात्राएं घायल

Fri, 19 Jul 2024 05:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Fri, 19 Jul 2024 05:29 AM IST
सार

बच्चे स्कूल से छुट्टी के बाद ई रिक्शा में बैठकर अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह गांव गढ़ौआ के निकट स्कूल के पास पहुंचे, वैसे ही एक स्कूल बस ने उनके ई रिक्शा को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Students riding e rickshaw injured in collision with bus
ई रिक्शा में टक्कर लगने से घायल विद्यार्थी - फोटो : संवाद

विस्तार

एक स्कूल की बस ने 18 जुलाई को ई रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ई रिक्शा में सवार सात छात्र-छात्राएं घायल हो गए। परिजनों इन सभी का उपचार निजी अस्पताल में कराया है।

विज्ञापन


दरअसल सीमैक्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्र करन पाराशर, कुमारी भावना, कुमारी लवली, कुमारी नूतन, कुमारी हिमांशी, प्रवीण, चेतन, कुमारी यलका स्कूल से छुट्टी के बाद ई रिक्शा में बैठकर अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह गांव गढ़ौआ के निकट स्कूल के पास पहुंचे, वैसे ही एक स्कूल बस ने उनके ई रिक्शा को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। विद्यार्थियों के परिजन भी पहुंच गए। एएसपी अशोक कुमार ने भी घायल बच्चों से पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह का कहना है कि इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं प्राप्त हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed