फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Students busy filling forms for special examination

RMPSU: विशेष परीक्षा के लिए फॉर्म भरने में जुटे विद्यार्थी, 8 अगस्त तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

Sun, 04 Aug 2024 05:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 04 Aug 2024 05:08 PM IST
सार

नई शिक्षा नीति के तहत सैद्धांतिक प्रश्न पत्रों में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों के लिए विशेष परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए बीए, बीएससी पाठ्यक्रम के पांचवें व छठवें सेमेस्टर में एक-एक विषय में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को मौका मिलेगा।

विज्ञापन
Students busy filling forms for special examination
विशेष परीक्षा के लिए बागला कॉलेज में शिक्षक से जानकारी लेतीं छात्राएं - फोटो : संवाद

विस्तार

बीए, बीएससी व बी.कॉम कोर्स के पांचवें व छठवें सेमेस्टर में एक विषय में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों द्वारा पुन: परीक्षा के लिए आवेदन शुरू कर दिया है। राजा महेंद्रप्रताप राज्य विवि से आदेश जारी होते ही विद्यार्थी 3 अगस्त की सुबह से ही अपने-अपने महाविद्यालयों में पुन: परीक्षा फॉर्म भरने के लिए पहुंचने लग गए। पीसी बागला डिग्री कॉलेज में भी विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म की जानकारी लेने के लिए जुटे।

विज्ञापन


विवि ने नई शिक्षा नीति के तहत सैद्धांतिक प्रश्न पत्रों में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों के लिए विशेष परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए बीए, बीएससी पाठ्यक्रम के पांचवें व छठवें सेमेस्टर में एक-एक विषय में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को मौका मिलेगा। इसी तरह बी.कॉम पाठ्यक्रम के पांचवें व छठवें सेमेस्टर में दोनों अनिवार्य प्रश्नपत्रों में से किसी एक प्रश्नपत्र में अनुत्तीर्ण सहित अन्य शर्तें लागू की हैं। इन पाठ्यक्रमों में शर्तों के आधार पर विशेष परीक्षा देने का मौका मिल सकेगा। 
विज्ञापन


महाविद्यालय के लॉगिन से 8 अगस्त तक फॉर्म भरे जाएंगे। विशेष परीक्षा की घोषणा के बाद ही शहर के महाविद्यालयों में पुन: परीक्षा परीक्षा के फॉर्म भरने के लिए 3 अगस्त की सुबह से विद्यार्थी पहुंच गए। विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रशासन से फॉर्म भरने के लिए दस्तावेजों आदि की जानकारी हासिल की। कुछ ने तो फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी। प्राचार्य महावीर सिंह छौंकर ने बताया है कि विशेष परीक्षा के लिए विवि से निर्देश प्राप्त हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed