Hathras News: परीक्षा परिणाम आया नहीं, प्रवेश हो गए बंद, भड़के विद्यार्थी, जमकर हुआ हंगामा
हाथरस में पीसी बागला डिग्री कालेज के करीब 200 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी नहीं हुआ है। इधर राजा महेंद्र प्रताप राज्य विवि में प्रवेश प्रक्रिया बंद हो गई है। इस बीच सेमिस्टर परीक्षा भी शुरू हेा गई हैं। इससे विद्यार्थियों का आक्रोश फूट पड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में परीक्षा परिणाम घोषित न होने पर बीएससी तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों का परीक्षाफल घोषित न होने के कारण 7 नवंबर को विद्यार्थियों का आक्रोश भड़क गया। विद्यार्थियों ने कालेज हंगामा व प्रदर्शन किया। प्रचार्य ने जैसे तैसे विद्यार्थियों को समझा बुझाकर वापस भेजा।
पीसी बागला डिग्री कालेज के करीब 200 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी नहीं हुआ है। इधर राजा महेंद्र प्रताप राज्य विवि में प्रवेश प्रक्रिया बंद हो गई है। इस बीच सेमिस्टर परीक्षा भी शुरू हेा गई हैं। इससे विद्यार्थियों का आक्रोश फूट पड़ा। मंगलवार को बड़ी संख्या में विद्यार्थी बागला कालेज पहुंचे और हंगामा खड़ा कर दिया। विद्यार्थियों ने कालेज के प्राचार्य का घेराव भी किया।
विद्यार्थियों का कहना था कि आगरा विवि की लेटलतीफी के कारण वह परास्नातक में प्रवेश नहीं ले पाए हैं। इस बीच आरएमपीएसयू की परीक्षा भी शुरू हो गई हैं। विद्यार्थियों का आरोप है कि परीक्षा परिणाम घोषित न होने के कारण वह प्रतियोगी परीक्षा में भी भाग नहीं ले पाए हैं। इससे उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इसे लेकर विद्यार्थियों ने प्रदर्शन भी किया। काफी हंगामे के बाद प्राचार्य ने उन्हें समझा बुझाकर वापस भेजा।
आगरा विवि का बीएससी तृतीय वर्ष का परीक्षाफल घोषित नहीं हुआ है। हम लोग एमएससी में प्रवेश भी नहीं ले पाए हैं। हमारा एक साल खराब हो गया।- शिवानी जादौन, विद्यार्थी
आगरा विवि की कार्यप्रणाली से हम प्रतियोगी परीक्षा में भी भाग नहीं ले पाए हैं। इससे हमारे भविष्य पर संकट के बादल छाए हैं। - सौरभ अग्रवाल, विद्यार्थी
आगरा विवि की लेटलतीफी के कारण विद्यार्थियों का एक साल खराब होने की संभावना बन गई है। परीक्षाफल घोषित न होने के कारण विद्यार्थी एमएससी में प्रवेश भी नहीं ले पाए हैं। आरएमपीयू ने प्रवेश प्रक्रिया भी बंद कर दी है। अब आरएमसपीयू की परीक्षा शुरू हो गई है। - डॉ. महावीर सिंह छोंकर, पीसी बागला डिग्री कालेज हाथरस