{"_id":"69cbb3debbba88cbef0195cc","slug":"strong-winds-rain-and-hailstorm-in-three-hours-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Weather: तीन घंटों में तेज हवा-बारिश और ओलावृष्टि, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, छाए बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Weather: तीन घंटों में तेज हवा-बारिश और ओलावृष्टि, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, छाए बादल
Tue, 31 Mar 2026 05:15 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 31 Mar 2026 05:15 PM IST
सार
हाथरस-अलीगढ़ में बारिश और ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना है, जिसे लेकर रेड अलर्ट की सूचना मिली है। हाथरस प्रशासन और आपदा यूनिट ने हाथरसवासियों के मोबाइल पर मौसम को लेकर संदेश भेजे हैं।
विज्ञापन
हाथरस में मौसम खराब, छाए बादल
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम विभाग ने हाथरस, अलीगढ़, गौतम बुद्ध नगर और मथुरा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। तीन घंटों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।
विज्ञापन
सचेत ऐप से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले तीन घंटों में हाथरस, अलीगढ़, गौतम बुद्ध नगर, मथुरा आदि जनपदों के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ 40 से 60 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चलेगी।
विज्ञापन
साथ ही मध्यम बारिश और ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना है, जिसे लेकर रेड अलर्ट की सूचना मिली है। हाथरस प्रशासन और आपदा यूनिट ने हाथरसवासियों के मोबाइल पर मौसम को लेकर संदेश भेजे हैं।
विज्ञापन