{"_id":"69efce59427b63a3cd06ddb9","slug":"strict-action-against-encroachment-warning-given-to-remove-it-within-two-days-sasni-news-c-259-1-ssn1001-102834-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अतिक्रमण पर सख्ती, दो दिन में हटाने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अतिक्रमण पर सख्ती, दो दिन में हटाने की दी चेतावनी
Tue, 28 Apr 2026 02:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
प्याऊ को ध्वस्त कराते कर्मी। संवाद
कस्बे में सोमवार को एसडीएम नीरज शर्मा व प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी के साथ टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। एसडीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि नालों, पटरी और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिशासी अधिकारी विकास कुमार जैन को दो दिन में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।
साथ ही कहा कि सभी कच्चे-पक्के अतिक्रमण चिह्नित कर अतिक्रमणकारियों को अंतिम नोटिस दिया जाए। तय समय में अतिक्रमण न हटाने पर जुर्माना वसूलते हुए कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही प्लास्टिक उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध की जानकारी देते हुए व्यापारियों से स्वेच्छा से पॉलिथीन जमा कराने की अपील की गई। दूसरी ओर पुलिस ने ढाबों व सड़कों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर करीब 15 चालान किए और ढाबा संचालकों को सख्त चेतावनी दी।
विज्ञापन
नाले पर बनी प्याऊ को एनएच कर्मियों ने कराया ध्वस्त
खाटू श्याम मंदिर पर नाले के ऊपर बनाई जा रही प्याऊ को सोमवार को एनएच के पेट्रोलियम अधिकारी विवेक गौतम ने पुलिस फोर्स के साथ ध्वस्त कराया दिया। इस दौरान एसडीएम ने कहा है कि अगर दो दिन में नाले के ऊपर हो रहे अतिक्रमण को नहीं हटाएंगे तो उसे ध्वस्त कराया जाएगा।
एसडीएम नीरज शर्मा ने बताया कि एनएच के अधिकारियों ने खाटू श्याम मंदिर पर नाले के ऊपर बनाए जा रहे प्याऊ की शिकायत की थी। इसका संज्ञान लेते हुए पुलिस फोर्स भेज कर एनएच कर्मियों के साथ प्याऊ को ध्वस्त कराया गया। संवाद