फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Stray bull collided with bike, three injured including couple

बाइक से टकराया आवारा सांड़, दंपती सहित तीन घायल

Tue, 01 Jun 2021 11:40 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Stray bull collided with bike, three injured including couple
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

मुरसान रोड पर मंगलवार को एक आवारा सांड़ दौड़ती हुई बाइक से टकरा गया। इससे बाइक सवार पति-पत्नी और एक बच्चा घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। घायलों में महिला की हालत गंभीर बनी हुई थी।
मुरसान क्षेत्र के गांव रायक निवासी रूप कुमार अपनी पत्नी पूजा और भतीजे अंकुश के साथ बाइक से थान की गढ़ी खंदौली से लौटकर अपने गांव जा रहा रहा था। इस दौरान मुरसान रोड पर तेज गति से दौड़ता आ रहा एक सांड़ बाइक से टकरा गया, जिससे बाइक अंसतुलित होकर सड़क पर जा गिरी, जिससे बाइक पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन

महिला के सिर में चोट आने की वजह से उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। तीनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। इधर, सड़कों पर खुलेआम घूम रहे इन आवारा गोवंश की वजह से लगातार हो रही घटनाओं ने लोगों का जीवन खतरे में डाल दिया है। लोग इन पशुओं के आतंक से बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed