फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Stoppage of Howrah Kalka Netaji, Muri and Mahananda Express at Hathras from June 25

Good News: हावड़ा-कालका नेता जी, मुरी और महानंदा एक्सप्रेस का ठहराव 25 जून से हाथरस में, ये रहेगा समय

Fri, 23 Jun 2023 11:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 23 Jun 2023 11:15 PM IST
सार

एनसीआर के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि नेता जी एक्सप्रेस, मुरी और महानंदा एक्सप्रेस का ठहराव अभी प्रायोगिक आधार पर किया गया है।

विज्ञापन
Stoppage of Howrah Kalka Netaji, Muri and Mahananda Express at Hathras from June 25
हाथरस जंक्शन स्टेशन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हींग के लिए प्रसिद्ध हाथरस को उत्तर मध्य रेलवे ने बड़ी राहत दी है। प्रयागराज मंडल के हाथरस जंक्शन पर अब हावड़ा-कालका नेता जी एक्सप्रेस, मुरी एक्सप्रेस और महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव रहेगा। 25 जून से यहां इन ट्रेनों का ठहराव शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


हाथरस जंक्शन पर इन तीन ट्रेनों का ठहराव दो मिनट सुनिश्चित किया गया है। वहां के लोग लंबे समय से इन तीनों ही ट्रेनों के ठहराव की मांग कर रहे थे। शुक्रवार को इसकी समयसारिणी भी जारी कर दी गई। अभी तक हाथरस के लोग अलीगढ़ या टूंडला जाकर इन ट्रेनों को पकड़ते हैं। एनसीआर के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि नेता जी एक्सप्रेस, मुरी और महानंदा एक्सप्रेस का ठहराव अभी प्रायोगिक आधार पर किया गया है।
विज्ञापन


हाथरस जंक्शन पर ठहरने का समय
ट्रेन का नंबर एवं नाम - समय - ठहराव की तिथि 
12311 हावड़ा कालका नेता जी एक्सप्रेस - शाम 5.45-5.47 बजे - 25 जून से 
12312 कालका-हावड़ा नेता जी एक्सप्रेस - सुबह 8.55-8.57 बजे - 25 जून से 
15483 अलीपुरद्वार-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस - शाम 5.02-5.04 बजे - 25 जून से 
15484 दिल्ली-अलीपुरद्वार महानंदा एक्सप्रेस - सुबह 10.08-10.10 बजे - 25 जून से 
18309 संबलपुर-जम्मूतवी मुरी एक्सप्रेस - शाम 5.25- 5.27 बजे - 25 जून से 
18310 जम्मूतवी-संबलपुर मुरी एक्सप्रेस - सुबह 9.03-9.05 बजे - 26 जून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed