{"_id":"5e171aae8ebc3e87ca32fd29","slug":"stone-pelting-in-dispute-for-cattle-many-injured-hathras-news-ali2235345104","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा पशुओं को लेकर हुआ पथराव, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवारा पशुओं को लेकर हुआ पथराव, कई घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली हाथरस गेट के गांव नगला प्रहलाद बनारसी में खेत में आवारा पशुओं को हांकने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसमें जमकर पथराव हुआ। यहां पर दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है।
जिले में कई स्थानों पर आवारा पशुओं को लेकर लोग काफी परेशान हैं। लोग एक-दूसरे के खेत में आवारा पशुओं को हांक देते हैं। इस कारण नगला प्रहलाद बनारसी में दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर उसके खेत में आवारा पशुओं को हांकने का आरोप लगाया। जिसका विरोध करने पर दोनों पक्षों में तनातनी हो गई और फिर उसके बीच जमकर पथराव हुआ। मौके पर पुलिस पहुंच गई। यहां से पुलिस आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। एसएचओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आधा दर्जन को हिरासत में लिया गया है।