{"_id":"5b9d51ef867a557f373db6fa","slug":"state-will-get-24-hours-electricity-after-march-31-shrikant","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 मार्च के बाद प्रदेश को मिलेगी 24 घंटे बिजली: श्रीकांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 मार्च के बाद प्रदेश को मिलेगी 24 घंटे बिजली: श्रीकांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
श्रीदाऊजी महाराज का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करते प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेला श्री दाऊजी महाराज के उद्घाटन के मौके पर रिसीवर कैंप में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने घोषणा की कि 31 मार्च, 2019 के बाद पूरे प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति की जाएगी। इसके साथ ही हाथरस के ट्यूबवेल कनेक्शन घोटाले की जांच एसआईटी से कराए जाने का भी एलान किया। सपा पर वार करते हुए कहा कि अब जिला देखकर बिजली नहीं दी जाती है।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि 31 मार्च के बाद अगर कोई कंपनी बिजली कटौती करती है तो उससे जुर्माना वसूला जाएगा। हमारी सरकार में कनेक्शन वितरण में डार्क जोन व्यवस्था को खत्म का ट्यूबवेल के लिए भी कनेक्शन दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर खराब होने पर 1912 नंबर पर कोई उपभोक्ता कॉल करता है, तो तुरंत ट्रांसफार्मर बदला जाता है। बिजली चोरी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मैं परम सौभाग्यशाली हूं कि आज मैंने बल्देव में और यहां दाऊजी के दर्शन किए हैं। यादों को ताजा करते हुए उन्होंने कहा कि गोवर्धन की तलहटी में मेरा बचपन बीता है। मथुरा में शिक्षा ली है, इसी शहर से मुझे उठाकर पार्टी ने अहम जिम्मेदारी तक पहुंचाया है।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हाथरस के ट्यूबवेल कनेक्शन की जांच एसआईटी से शुरू की गई है। विजिलेंस जांच से संतुष्ट नहीं होने पर ऐसा निर्णय लिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन किसानों ने पैसे जमा कर कनेक्शन लिए और बिल जमा किए हैं, उनसे दोबारा भुगतान नहीं लिया जाएगा। इस मामले में दोषियों को चिन्हित किया जा रहा है। सभी दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।