फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Spectacles of Ambedkar statue broken; followers outraged.

Hathras News: आंबेडकर प्रतिमा का चश्मा तोड़ा, अनुयायियों में गुस्सा

Sat, 27 Jun 2026 02:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 27 Jun 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Spectacles of Ambedkar statue broken; followers outraged.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुलहईपुर बाण में बृहस्पतिवार की शाम को शरारती तत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा का चश्मा तोड़ दिया। घटना से आंबेडकर अनुयायियों लोगों में गुस्सा फैल गया। पुलिस-प्रशासन ने नया चश्मा लगवाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। आला अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी गई। हालांकि गांव के लोग घटना की जानकारी देने से कतरा रहे हैं। चूंकि इसी इलाके में दो दिन बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा प्रस्तावित है, इसलिए पुलिस-प्रशासन इस घटना को अंजाम देने वालों की तलाश में जुट गया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा ने बताया कि प्रतिमा का चश्मा क्षतिग्रस्त होने की जानकारी पर पुलिस बल मौके पर गया था। लोगों की भावनाओं को देखते हुए प्रतिमा को दूसरा चश्मा पहनाया गया है। घटना में शामिल तत्वों का पता लगाया जा रहा है। उन्हें चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed