फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   SP making inroads into BJP-RLD stronghold

Hathras News: भाजपा-रालोद के गढ़ में सपा लगा रही सेंध

Thu, 25 Jun 2026 02:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 25 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
SP making inroads into BJP-RLD stronghold
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सियासी बिसात बिछनी शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी ने सत्ताधारी गठबंधन के गढ़ में बड़ी सेंधमारी की है। मुरसान के पूर्व चेयरमैन और क्षेत्र के कद्दावर नेता रजनेश कुशवाहा ने भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़कर फिर से समाजवादी पार्टी में लौट आए हैं।
विज्ञापन



सादाबाद के पूर्व सपा विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने यह जानकारी दी। कहा कि रजनेश कुशवाहा के सपा में लौटने से क्षेत्र के पिछड़े वर्ग में पार्टी को बढ़त मिलेगी। सादाबाद विधानसभा क्षेत्र में मुरसान क्षेत्र अहम भूमिका निभाता है।
विज्ञापन



इसे पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल का दांव माना जा रहा है। उन्होंने वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में सादाबाद सीट से सपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी। उस समय प्रदेश में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी। अब देवेंद्र अग्रवाल सादाबाद और आसपास के क्षेत्रों में फिर से सपा का परचम फहराना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा-रालोद के गढ़ को चुनौती
सादाबाद और मुरसान क्षेत्र को पारंपरिक रूप से राष्ट्रीय लोकदल का मजबूत गढ़ माना जाता है। वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में भाजपा और रालोद का गठबंधन इस क्षेत्र में बेहद मजबूत स्थिति में है। जाट और किसान बाहुल्य इस क्षेत्र में भाजपा-रालोद की जुगलबंदी को सीधी चुनौती देना किसी भी दल के लिए आसान नहीं है। सपा इस अभेद्य किले में सुराख करने की कोशिश कर रही है।


सपा की रणनीति
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार समाजवादी पार्टी अब गैर जाट ओबीसी और अन्य जनाधार वाले स्थानीय नेताओं पर ध्यान केंद्रित कर रही है। रजनेश कुशवाहा को अपने पाले में लाना इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। इससे सपा को क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने में मदद मिलेगी। पार्टी 2027 के चुनावों के लिए अभी से जमीन तैयार कर रही है। यह कदम जिले की तीनों विधानसभा सीटों के समीकरण साधने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed