{"_id":"66686ec8aae2104bd80baa0f","slug":"sp-leader-died-under-suspicious-circumstances-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: संदिग्ध हालात में सपा नेता की मौत, एक्सप्रेस वे पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: संदिग्ध हालात में सपा नेता की मौत, एक्सप्रेस वे पर मिला शव
Tue, 11 Jun 2024 09:05 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 11 Jun 2024 09:05 PM IST
सार
2017 के विधानसभा चुनाव में सहपऊ के गांव जलेसर रोड पर हुए गोली कांड में पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के समर्थक पुप्पेंद्र की हत्या हुई थी। मृतक सपा नेता को उस हत्याकांड में आरोपी बनाया गया था। वह कुछ दिन तक वह इस मामले में जेल भी बंद रहे थे।
विज्ञापन
मृतक सपा नेता बबलू उर्फ गुरमुख चौधरी
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सादाबाद क्षेत्र के गांव अरौठा निवासी 28 वर्षीय सपा नेता बबलू उर्फ गुरमुख चौधरी पुत्र अनिल कुमार कुशल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव गांव जागमपुर गुड़सौली के पास थाना बल्देव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस पर मिला है। बल्देव पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि सन 2017 के विधानसभा चुनाव में सहपऊ क्षेत्र के गांव जलेसर रोड पर हुए गोली कांड में पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के समर्थक पुप्पेंद्र की हत्या हुई थी। मृतक सपा नेता को उस हत्याकांड में आरोपी बनाया गया था। वह कुछ दिन तक वह इस मामले में जेल भी बंद रहे थे। उनके परिजनों बताया कि वह 10 जून को घर से आलू के व्यापार के सिलसिले में जाने की कहकर गए थे। अब उनका शव यमुना एक्सप्रेस वे पर मिला है। शव आने पर घर में चीख-पुकार मच गई। 11 जून शाम गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। परिजन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे है। रिपोर्ट आने के बाद वह आगे की कानूनी कार्रवाई करेगें।
विज्ञापन