{"_id":"606b4fe68ebc3e592071e5be","slug":"some-candidates-are-planning-to-sit-opponents-hathras-news-ali260373564","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोधियों को बैठाने की जुगत लगा रहे कुछ प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोधियों को बैठाने की जुगत लगा रहे कुछ प्रत्याशी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
पंचायत चुनाव में नामांकन हो चुका है और नामांकन पत्रों की जांच हो रही है। वहीं अब दमदार प्रत्याशी अपने विरोध में खड़े कुछ प्रत्याशियों को अपने समर्थन में बैठाने की जुगत लगा रहे हैं। इसके लिए उनकी मनुहार की जा रही है। इसके लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। हालांकि, कुछ प्रत्याशियों को इसमें सफलता भी मिल गई है।
पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान से लेकर बीडीसी और जिला पंचायत सदस्यों के बीच कड़ा मुकाबला है। अभी नाम वापसी में दो दिन हैं। ऐसे में दमदार प्रत्याशी अपने सामने खड़े हुए प्रत्याशियों को बैठाने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी कोशिश है कि उनके सामने खड़े उम्मीदवार बैठ जाए और माहौल उनके पक्ष में बन जाए। इससे लिए सामने खड़े कुछ उम्मीदवारों की मनुहार की जा रही है।
उन्हें तरह-तरह के प्रलोभन भी दिए जा रहे हैं। दमदार दावेदारों को मालूम है कि उनके सामने खड़े कुछ प्रत्याशी जीतेंगे तो नहीं लेकिन वह उनका गणित जरूर बिगाड़ देंगे और इसकी वजह से उन्हें पराजय का सामना करना पड़ेगा। जिले लेकर वे सशंकित हैं।