फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sold the plot, did not give electricity connection

Hathras: बिजली कनेक्शन देने की कहकर बेच दिए प्लॉट, अब कॉलोनाइजर हुए लापता

Tue, 11 Jun 2024 11:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 11 Jun 2024 11:29 PM IST
सार

कोलोनाइजर ने प्लॉट बेचते समय कहा कि निशुल्क बिजली कनेक्शन देंगे। जब प्लॉट बिक गए तो अब कोलोनाइजर ही गायब हो गए। बिजली विभाग भी बिजली कनेक्शन के लिए लाखों रुपये का एस्टीमेट बना रहा है।

विज्ञापन
Sold the plot, did not give electricity connection
कॉलोनाइजर के खिलाफ ज्ञापन देने पहुंचीं महिलाएं - फोटो : संवाद

विस्तार

सिकंदराराऊ नगर के जीटी रोड पर भूतेश्वर कॉलोनी के पीछे तीन वर्ष पूर्व बसी कॉलोनी में कॉलोनाइजर ने यह कहकर प्लॉट बेच दिए कि वह बिजली का कनेक्शन भी देंगे, लेकिन प्लॉट बिकने के बाद कॉलोनाइजर ही लापता हो गए। अब बिजली विभाग ने कॉलोनी में बिजली आपूर्ति के लिए लाखों रुपये का एस्टीमेट बनाया है। 

विज्ञापन


11 जून को महिलाओं ने एसडीएम के यहां प्रर्दशन कर जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। अनुपम सोलंकी, मोहित शर्मा, सुधा सिंह, डॉ. पप्पू, मोनू, पारूल, शिवकुमारी, सूरजपाल, लक्ष्मीनारायण, सुनीता संत, प्रमोद कुमार आदि ने कहा है कि तीन वर्ष पूर्व कासगंज निवासी व्यक्ति ने एक आवासीय कॉलोनी बनाकर भूखंडों की बिक्री की थी। 
विज्ञापन


उस समय सबको निशुल्क बिजली कनेक्शन देने का वादा किया गया था। विश्वास दिलाने के लिए बिजली के खंभे लगा दिए गए। अब विभाग बिजली देने के लिए लाखों रुपये का एस्टीमेट बना रहा है। शिकायतकर्ताओं ने कॉलोनाइजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम रवेंद्र कुमार का कहना है कि शिकायत की जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed