फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   sold brass chain as gold treasure

हाथरस: दवा कारोबारी से 25 लाख की ठगी, 60 लाख का सोना बताकर पीतल की चेन थमाई, तीन ठगों पर मुकदमा दर्ज

Fri, 30 Oct 2026 01:06 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 30 Oct 2026 01:06 PM IST
सार

दवा कारोबारी से 25 लाख रुपये की ठगी हुई है। ठगों ने उन्हें राजस्थान में 60 लाख रुपये के खजाने का झांसा दिया था। 4 अक्तूबर को 25 लाख रुपये लेकर पीतल की चेन थमाई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

विज्ञापन
sold brass chain as gold treasure
दवा कारोबारी से ठगी - फोटो : एआई

विस्तार

हाथरस में गुड़हाई बाजार के दवा कारोबारी सौरभ वर्मा से 25 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने उन्हें राजस्थान में खुदाई के दौरान 60 लाख रुपये का खजाना मिलने का झांसा दिया था। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली सदर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


30 सितंबर  को तीन अज्ञात लोग, जिनमें एक महिला भी शामिल थी, सौरभ वर्मा की दुकान पर आए। उन्होंने खुद को परेशान बताकर कहा कि उन्हें राजस्थान में खुदाई के दौरान लगभग दो किलोग्राम पीली धातु की चेन मिली है। ठगों ने यह चेन 60 लाख रुपये में बेचने की बात कही। दुकानदार ने चेन का एक टुकड़ा कटवाकर जांच कराई, जो सोने का निकला। इसके बाद 25 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। सौरभ वर्मा ने नकद न होने पर साथी दुकानदारों और रिश्तेदारों से पैसे उधार लिए।
विज्ञापन


ठगी का खुलासा और पुलिस कार्रवाई
बीते 4 अक्तूबर  को आरोपियों ने 25 लाख रुपये नकद लेकर पीली धातु की चेन सौरभ वर्मा को दी। ठगों ने चेक से भुगतान लेने से मना किया था। बाद में सूक्ष्म जांच में यह चेन पीतल की निकली। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज और एक आरोपी का मोबाइल नंबर पुलिस को सौंपा, जिसके बाद 14 अक्तूबर को पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गई। बुधवार रात को कोतवाली सदर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने एसओजी व सर्विलांस टीम को जांच में लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed