{"_id":"5ec571028ebc3e90591e4fec","slug":"social-distancing-voilation-in-market-sadabad-news-ali2341508101","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मास्क के ही बेच रहे सब्जी, फल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मास्क के ही बेच रहे सब्जी, फल
विज्ञापन
सादाबाद के मुख्य बाजार में बिना मास्क के फल बेचते फल विक्रेता।
- फोटो : SADABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
एक तरफ कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है तो दूसरी तरफ लॉक डाउन के चौथे चरण में लोगों ने मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का पालन कराने में लापरवाही बरतना शुरू कर दी है। नगर के मुख्य जवाहर बाजार, बजरिया, सब्जी मंडी, विनोवा नगर चौराहा आदि जगहों पर न तो दुकानदार मास्क पहन रहे हैं और न ही ग्राहक मास्क पहनने के प्रति कोई अपनी जिम्मेदारी समझ रहे हैं। सामाजिक दूरी का उल्लंघन भी बाजारों में लगातार हो रहा है।
गौर हो कि एक पखवाड़े पूर्व नगर पंचायत प्रशासन ने मास्क न पहनने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई की थी,लेकिन नगर पंचायत प्रशासन की यह कार्रवाई ढाक के तीन पात ही साबित हुई। पिछले काफी दिनों से कार्रवाई न होने की वजह से आम लोगों के साथ साथ अब बाजार में दुकानदारों, सब्जी व फल विक्रेताओं ने भी मास्क पहनना बंद कर दिया है। सामाजिक दूरी को लेकर भी अब दुकानों के आगे गोले बनाकर लोगों को उसमें खड़ा करने का काम भी दुकानदार भूल चुके हैं। यही नहीं, जिलाधिकारी ने दुकानों को खोलने के दिन निर्धारित किए जाने के बाद भी दुकानदार मनमानी कर रहे हैं। वह बगैर निर्धारित दिन के भी अपनी दुकानों को खोल रहे हैं। सीओ योगेश कुमार ने बताया कि जल्द ही मास्क न पहनने वालों व सामाजिक दूरी का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।