फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   social distancing law voilation in sadabad sabji mandi

मंडी समिति में उड़ रहीं सामाजिक दूरी की धज्जियां, बाहरी जनपदों से खरीदारी के लिए आ रहे लोग

Fri, 15 May 2020 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
social distancing law voilation in sadabad sabji mandi
सादाबाद मंडी समिति परिसर में सब्जी खरीद बिक्री के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

आगरा रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में स्थित थोक सब्जी मंडी में शासन की गाइड लाइन की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। मंडी परिसर में रात तीन बजे से सुबह छह बजे तक हजारों की संख्या में किसानों, सब्जी विक्रेताओं और खरीददारों की भारी भीड़ जुट रही है। यहां न तो सामाजिक दूरी का पालन हो रहा है और न ही लोग मास्क लगा रहे हैं। ऐसे में यहां कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा अधिक बना हुआ है, प्रशासन द्वारा की जा रही अनदेखी कभी भी कोरोना विस्फोट करा सकती है।
सुबह छह बजे से नौ बजे तक थोक सब्जी मंडी में हजारों की तादाद में सब्जी के फुटकर खरीददार भी पहुंच रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि सादाबाद क्षेत्र से आगरा जनपद की सीमा लगी हुई है। सूत्रों के मुताबिक, आगरा के कई सब्जी व्यवसाई सादाबाद मंडी में अवैध रूप से मुख्य मार्ग के अलावा देहातों से लगे मार्गों के जरिए सब्जी की खरीददारी और बेचने के लिए वाहनों के जरिए आते हैं जो कि चिंता का विषय है, क्यों कि आगरा में कोरोना संक्रमण महामारी विकराल रूप धारण कर चुकी है। यदि कोई भी संक्रमित व्यक्ति मंडी परिसर में उमडने वाली भीड़ में आता है तो इसके भयानक परिणाम सामने आ सकते हैं। देहाती मार्गों से होकर आने वाले बाहरी जनपदों के लोगों की रोकथाम के लिए भी अभी तक प्रशासन ने भी सख्त कदम नहीं उठाए हैं। बाहरी जनपदों के लोगों का सादाबाद में आना लगातार जारी है।
विज्ञापन

- मंडी समिति में थोक में सब्जियों की बिक्री होनी चाहिए, लेकिन यहां तो फुटकर में सब्जी की बिक्री हो रही है। इस वजह से भी मंडी समिति में अधिक भीड़ जुट रही है। प्रशासन के अधिकारियों को चाहिए कि वह मंडी समिति में फुटकर में सब्जी की बिक्री को बंद कराएं और सामाजिक दूरी का यहां पालन कराया जाए। सुनील गौतम, जिला उपाध्यक्ष, भाजपा, सादाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कृषि उत्पादन मंडी समिति में बाहरी जनपदों से लोग खरीददारी करने आ रहे हैं। आगरा से काफी व्यापारी भी आ रहे हैं, लेकिन प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। कोरोना संक्रमण के इस दौर में यदि बाहरी जनपदों के लोगों का आना यहां नहीं रूका तो कभी भी हालात भयावह हो सकते हैं। अनुज शर्मा एडवोकेट, नगर अध्यक्ष, कांग्रेस
- कृषि उत्पादन मंडी समिति में बिना मास्क लगाए ही सब्जी की खरीद फरोख्त की जा रही है। कोई भी व्यक्ति सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहा है। एक साथ हजारों लोगों की भीड़ उमड़ रही है। यह लापरवाही ही कभी भी खतरनाक साबित हो सकती है, लिहाजा मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का पालन आवश्यक रूप से कराया जाए। शैलेंद्र नगाइच एडवोकेट, सादाबाद।

- कृषि उत्पादन मंडी समिति में बाहरी जनपदों से लोगों के आने के बारे में जानकारी नहीं है, अगर ऐसा है तो निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सामाजिक दूरी का पालन कराया जाएगा, मास्क न पहनने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। राजेश कुमार, एसडीएम, सादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed