फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Smile till late night of Maharaja Agrasen Shobayatra

महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा की देर रात तक धूम

Thu, 21 Sep 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Thu, 21 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Smile till late night of Maharaja Agrasen Shobayatra
महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा की देर रात तक धूम - फोटो : Amar Ujala
महाराजा अग्रेसन जयंती के मौके पर शहर में अग्रसेन जयंती शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में दो दर्जन से अधिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा जिस बाजार से भी होकर गुजरी वहीं पर स्वागत करने वाले लोगों का तांता लग गया। जगह-जगह शोभायात्रा के स्वागत के लिए आसमान में भव्य आतिशबाजी की गई।  
विज्ञापन


महाराजा अग्रसेन की जयंती के मौके पर सादाबाद गेट स्थित अंगूमल की धर्मशाला से अग्रसेन जयंती शोभायात्रा पूजा अर्चना के साथ शुरू हुई। शोभायात्रा में विद्युत लाइट से सजी महाराजा अग्रेसन व महारानी की झांकी लोगों में आकर्षण का केंद्र बनी रही। पंजाब का बैंड भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा था। महाराजा अग्रसेन, घोड़ों पर सवार 18 राजकुमार, महाकाल महादेव, नाग कन्या, शंकर पार्वती, बांकेबिहारी, जोकर नृत्य, राधा-कृष्ण, महाराजा स्वरूप आदि झांकियां लोगों का मन मोह रही थीं।
विज्ञापन


बैंडबाजों पर लोग नाचते गाते हुए साथ चल रहे थे। शोभायात्रा सादाबाद गेट से शुरू होकर चूना वाला डंडा, चामड़ गेट, नया गंज, सर्राफा बाजार में देर रात तक धूम मचा रही थी। शोभायात्रा में प्रमुख रूप से अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पवन बंसल, प्रकाश नारायण बंसल, प्रदीप बंसल, अनूप अग्रवाल, पवन अग्रवाल, जयंती संयोजक निरंजन लाल डब्बू, सचिन गोयल, निखिल जिंदल, शरद अग्रवाल, मनोज अग्रवाल राया वाले, गौरव अग्रवाल, गोविंद शरण अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, शैलेश अग्रवाल, उमेश चंद्र सिंघल, विपुल सिंघानिया, विजय अग्रवाल, दिलीप पोद्दार, शरद अग्रवाल, अजय अग्रवाल सहित कापी लोग शामिल थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed