{"_id":"690ead8eb0aa116a0807e45c","slug":"sleeping-youth-face-burned-by-pouring-petrol-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सोते युवक के चेहरे पर पेट्रोल डालकर जलाया, हालत गंभीर, रिपोर्ट दर्ज, हमलावर की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सोते युवक के चेहरे पर पेट्रोल डालकर जलाया, हालत गंभीर, रिपोर्ट दर्ज, हमलावर की तलाश
Sat, 08 Nov 2025 08:10 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 08 Nov 2025 08:10 AM IST
सार
सुरजीत रात घर के बाहर घेर में चारपाई पर सोए हुए थे। सुबह लगभग चार बजे किसी व्यक्ति ने उनके चेहरे पर पेट्रोल डाल दिया और आग लगाकर वहां से भाग गया। जब तक सुरजीत संभल पाते, तब तक चेहरा आग की लपटों से घिर गया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव छौंक में सोते हुए युवक के चेहरे पर किसी ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे शहर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से आगरा ले गए। पिता ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सुरजीत (25) पुत्र हरीशंकर 6 नवंबर रात घर के बाहर घेर में चारपाई पर सोए हुए थे। सुबह लगभग चार बजे किसी व्यक्ति ने उनके चेहरे पर पेट्रोल डाल दिया और आग लगाकर वहां से भाग गया। जब तक सुरजीत संभल पाते, तब तक चेहरा आग की लपटों से घिर गया था। उन्होंने शोर मचाया और कंबल आदि से आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
शोर सुनकर परिवार के लोग व आस-पड़ोसी मौके पर पहुंच गया। मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। काफी संख्या में लोग जमा गए। युवक को आनन-फानन शहर के आगरा रोड स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि उनकी हालत में सुधार नहीं है। इधर, पिता हरिशंकर ने कोतवाली हाथरस जंक्शन पहुंचकर मामले की शिकायत की। सीओ सिकंदराराऊ जेएन अस्थाना ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अभी हमलावर का पता नहीं चला है, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन