{"_id":"63e10b9b65052d5a8d4fe7c4","slug":"sleeping-young-man-strangled-to-death-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सोते हुए युवक की गला रेत कर हत्या, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सोते हुए युवक की गला रेत कर हत्या, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
Mon, 06 Feb 2023 07:46 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 06 Feb 2023 07:46 PM IST
सार
सादाबाद के गांव कुम्हरई में युवक सो रहा था। रात को सोते समय अज्ञातों ने युवक की गला रेतकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
मृतक अशोक कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सादाबाद के गांव कुम्हरई में रविवार रात सोते समय एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। डॉग स्क्वायड टीम मामले की छानबीन के लिए पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
गांव कुम्हरई निवासी 42 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र बीरी सिंह मथुरा के कोसी में एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन की नौकरी करता था। परिवार में एक बेटी है। पत्नी से कई साल पहले ही वह अलग हो गया था। अशोक अक्सर पेट्रोल पंप पर ही रहता था। पांच भाइयों में वह चौथे नंबर का था। दो दिन पहले ही वह गांव आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार रात वह घर के निकट घेर के सामने टीन शेड में सो रहा था। रात में अज्ञात लोगों ने गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। सुबह जब अशोक कुमार उठा नहीं, तो परिजन उसे जगाने के लिए पहुंचे। रजाई उठाते परिजनों की चीख निकल गई। बिस्तर पर खून बिखरा पड़ा था। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह, सीओ सदर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।
घटना के संबंध में परिजन और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या की गुत्थी सुलझाने में मदद मिल सकती है। डॉग स्क्वायड टीम ने भी मौके पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मृतक के भाई राजकुमार की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।