{"_id":"65eb014f2f85332941050de2","slug":"six-people-including-couple-injured-in-road-accidents-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सड़क हादसों में दंपती सहित छह लोग घायल, भेजे जिला अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सड़क हादसों में दंपती सहित छह लोग घायल, भेजे जिला अस्पताल
Fri, 08 Mar 2024 05:45 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 08 Mar 2024 05:45 PM IST
सार
मेंडू रोड पर चौबे वाले महादेव के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। अलीगढ़ रोड पर रंजना वाटिका के निकट कार ने पैदल यात्री को टक्कर मारी। मथुरा रोड पर मुरसाान में दयालपुर होटल के निकट बाइक खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। इन हादसों में छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस के अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में दंपती सहित छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां एक व्यक्ति हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
फिरोजाबाद जिले के टूंडला निवासी श्यामविहारी पुत्र होतीलाल अपनी पत्नी सरोज देवी के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। मेंडू रोड पर चौबे वाले महादेव के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। सड़क हादसे में दोनों लोग घायल हो गए। इधर, अलीगढ़ रोड पर रंजना वाटिका के निकट कार ने पैदल यात्री भूरे सिंह पुत्र गीतम सिंह निवासी सराय थाना सिकंदराराऊ को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
उधर, मथुरा रोड पर मुरसाान में दयालपुर होटल के निकट बिट्टू की बाइक खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। इससे वह घायल हो गया। अन्य हादसों में सुशांत पुत्र उदयवीर सिंह निवासी सोखना, जीतू कुमार पुत्र राजकुमार निवासी विष्णुपुरी घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। गंभीर अवस्था में बिट्टू को चिकित्सक ने अलीगढ़ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन