फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Shyam devotees swing in the fun of Holi and devotion to Khatu Naresh

Hathras News: होली की मस्ती और खाटू नरेश की भक्ति में झूमे श्याम भक्त, निकली निशान यात्रा

Sun, 05 Mar 2023 01:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sun, 05 Mar 2023 01:50 AM IST
सार

बिजली घर रोड स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर पर मनाए जा रहे फाल्गुन महोत्सव के तहत खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। यात्रा हाथरस के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी।

विज्ञापन
Shyam devotees swing in the fun of Holi and devotion to Khatu Naresh
खाटू नरेश की भक्ति निशान यात्रा में झूमते भक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खाटू वाले श्याम तेरा ही सहारा, तेरे सिवा दुनिया में कोई न हमारा। जिस घर में खाटू वाले की तस्वीर लगाई जाती है, जिस घर का छोटा बच्चा भी श्री श्याम की माला जपता है, वहां श्याम का पहरा रहता है... के अलावा होली के आनंदमय भजनों के साथ कस्बे में खाटू श्याम की निशान यात्रा निकाली गई। इससे कस्बे का माहौल भक्तिमय हो गया।

विज्ञापन

 

बिजली घर रोड स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर पर मनाए जा रहे फाल्गुन महोत्सव के तहत शनिवार को खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। यात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। खाटू श्याम बाबा के जयकारे लगाकर पूरा माहौल को भक्तिमय कर दिया। निशान यात्रा का जगह-जगह पर लोगों ने स्वागत सत्कार किया।

विज्ञापन


निशान यात्रा में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। खाटू वाले श्याम के कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए श्याम आस्था परिवार की ओर से पूरी तैयारियां की गईं थी। रात में भजन का कार्यक्रम हुआ। खाटू वाले श्याम के भजनों को गाकर माहौल और भक्तिभाव से भर दिया। भजन पर श्रद्धालु झूमने और नाचने को मजबूर हो गए। शाम को खाटू श्याम के आलोक एक शृंगार दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed