फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Shuttering in the temple suddenly fell

Hathras News: अचानक गिरी मंदिर में लगी शटरिंग, पूजा कर रही महिला और पुजारी घायल

Sat, 13 Jul 2024 01:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 13 Jul 2024 01:46 PM IST
सार

मंदिर की शटरिंग पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने यथास्थिति बनाए रखने का स्थगन आदेश दिया था। इस कारण शटरिंग को लगे हुए करीब ढाई वर्ष हो गए हैं। जिसके कारण लकड़ियों की बल्लियां नीचे से गल चुकी थीं और गिर पड़ीं।

विज्ञापन
Shuttering in the temple suddenly fell
नीचे गिरी शटरिंग - फोटो : संवाद

विस्तार

सादाबाद में मुरसान रोड स्थित पथवारी मंदिर की शटरिंग अचानक से गिर गई। शटरिंग गिरने से पूजा करने आई एक महिला और पुजारी घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पर भेज दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

सादाबाद के मुरसान रोड पर रॉयल्स पैलेस के सामने वाली गली में पथवारी मंदिर है। वहां पर महिलाएं रोजाना पूजा अर्चना करने आती हैं। 13 जुलाई सुबह जब ऊषा देवी वहां पूजा करने पहुंची, तो ढाई साल से लगी हुई शटरिंग अचानक गिर पड़ी। जिससे उषा देवी के पैर में चोट लग गई। साथ ही मंदिर के पुजारी ख्याली राम भगत को भी चोट आई है। दोनों को सीएची पर इलाज के लिए भेजा गया, जहां से उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदित है कि मंदिर के आस-पास जो शटरिंग लगी है, वह विवादित क्षेत्र है। जिसमें इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने यथास्थिति बनाए रखने का स्थगन आदेश दिया था। इस कारण शटरिंग को लगे हुए करीब ढाई वर्ष हो गए हैं। जिसके कारण लकड़ियों की बल्लियां नीचे से गल चुकी थीं और गिर पड़ीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed