फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Shri Dauji Maharaj Mela of Hathras from August 27

Hathras News: मेला श्री दाऊजी महाराज 27 अगस्त से, मंदिर पर सजीं लाइटें, तैयार हो रहे प्रवेश द्वार

Tue, 26 Aug 2025 05:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 26 Aug 2025 05:34 PM IST
सार

बारिश ने मेला श्री दाऊजी महाराज की तैयारियों में परेशानी खड़ी कर दी है। बारिश के कारण मेला के रेवती मैया पंडाल में पानी भर गया। आसपास की भूमि कच्ची होने की वजह से यहां फिसलन शुरू हो गई।

विज्ञापन
Shri Dauji Maharaj Mela of Hathras from August 27
बारिश से दलदल बना रेवती मैया पंडाल - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस के मेला श्री दाऊजी महाराज का शुभारंभ गणेश चर्तुथी यानी 27 अगस्त से हो जाएगा। मेला परिसर में तैयारियां जोरों से चल रही हैं। दाऊजी मंदिर के ऊपरी हिस्से में लाइट लगाई जा चुकी हैं। प्रवेश द्वार भी तैयार किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


हाथरस के लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज का आगाज कल सुबह से हो जाएगा। इसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को तेज कराया गया है। अभी मंदिर परिसर में अलग-अलग लाइटें लगाए जाने का काम चल रहा है। इसमें ऊपरी हिस्से (गुम्मद) पर लाइट लगाई गई हैै।
विज्ञापन


लकड़ी की प्लाई से आध्यात्मिक प्रवेश द्वार तैयार किए जा रहे हैं। कारीगरों ने प्लाई को काटकर इसमें कान्हा, दाऊ बाबा आदि के कटआउट तैयार किए हैं। इसके साथ ही मंदिर के ऊपर से एक बड़ा गुब्बारा हवा में उठाया गया है, जिसपर मेला श्री दाऊजी महाराज लिखा हुआ है। संभव है कि कल तक मेला में दुकानें व विभिन्न झूलों का संचालन भी शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश ने बढ़ाई मेले की तैयारी में परेशानी, पंडाल में भरा पानी

बारिश ने मेला श्री दाऊजी महाराज की तैयारियों में परेशानी खड़ी कर दी है। बारिश के कारण मेला के रेवती मैया पंडाल में पानी भर गया। आसपास की भूमि कच्ची होने की वजह से यहां फिसलन शुरू हो गई। बारिश की वजह से सोमवार को झूले लगाने का कार्य देरी से शुरू हुआ।

पिछले कई दिनों से मेला परिसर में तैयारियों का कार्य तेजी से चल रहा है। सोमवार सुबह से हुई तेज बारिश के कारण तैयारियों को लेकर चल रहे कार्य में अड़चन खड़ी हो गई। करीब 11 बजे तक हुई बारिश के बाद रेवती मैया पंडाल में पानी भर गया। काफी मश्क्कत के बाद पानी को पीछे की ओर नाली बनाकर निकाला गया।

गलियारों में नहीं भरा पानी
मुख्य मेला पंडाल में इस साल जलभराव की समस्या को लेकर विशेष कदम उठाए हैं। प्रशासन की इस पहल का असर मेला की तैयारी के बीच पहली बारिश में नजर आया। मेला पंडाल के गलियारों में बारिश के बाद भी पानी जमा नहीं हुआ। टिन शेड का पानी भी सीधे सीवर में जाने से काफी राहत मिली।

मेला परिसर में लगाए गए वाटर कूलर

दाऊजी मेले में इस साल पेयजल व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन की ओर से वाटर कूलर लगवाए जा रहे हैं। इन वाटर कूलर से 24 घंटे लोगों को पेयजल मिलता रहेगा। इस सुविधा से मेले में आने वालों को इस साल खरीदकर पानी पीने की आवश्यकता नहीं होगी।

दाऊजी मेला परिसर में इस साल पेयजल के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। वाटर कूलर लगाए जाने के अलावा यहां पुराने रिसीवर शिविर वाले गलियारे में कई नल लगाए गए हैं। इन नलों से 24 घंटे पानी की आपूर्ति जारी रहेगी। यहां लगी पानी की टंकी में अलग से सबमर्सिबल पंप लगवाई गई है।

गौरतलब है कि हर वर्ष मेले में आने वालों को गर्मी के कारण ठंडा पानी खरीदकर पीना पड़ता था। एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह ने बताया कि मेले में आने वालों की सुविधा के लिए पेयजल की मुकम्मल व्यवस्था कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed