{"_id":"5e3079028ebc3e680d0cb19d","slug":"show-cause-to-absent-officers-and-employee-wages-also-reduce-hathras-news-ali2251942143","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर अधिकारियों व कर्मचारियों के वेतन काटने व स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर अधिकारियों व कर्मचारियों के वेतन काटने व स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश
विज्ञापन
मुरसान ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण करते डीएम।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
ब्लॉक मुरसान कार्यालय का डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने निरीक्षण किया। गैरहाजिर अधिकारियों के वेतन काटने और स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। डीएम के निरीक्षण से वहां खलबली मच गई।
डीएम ने ब्लॉक में तैनात कार्मिकों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। विकास खंड के अधिकारी/कर्मचारियों एवं मनरेगा कर्मचारियों की अलग-अलग उपस्थिति पंजिकाएं पाई गईं। एडीओ एग्रीकल्चर सुनहरी लाल गौतम, एडीओ पंचायत प्रकाश वीर, जेई आरईडी सुभाष चंद्र शर्मा, निखिल कुमार भारद्वाज, सूरज मोहन सक्सेना, टीए पदम सिंह गैरहाजिर मिले। बीडीओ ज्योति शर्मा ने बताया कि एडीओ एग्रीकल्चर सुनहरी लाल गौतम जिला मुख्यालय पर समीक्षा बैठक में प्रतिभाग करने गए हैं। उसके पश्चात ग्राम धातुरा खुर्द में पराली के संबंध बैठक में प्रतिभाग करने जाना है, ऐसा एडीओ द्वारा अवगत कराया गया है। डीएम ने तत्काल फोन के माध्यम से डीडी कृषि व जिला कृृषि अधिकारी से वार्ता की तो जानकारी मिली कि जिला मुख्यालय पर इस प्रकार की आज कोई समीक्षा बैठक नहीं है। डीएम ने जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिया कि जिला मुख्यालय अथवा धातरा खुर्द में इस प्रकार की कोई समीक्षा बैठक आहूत थी अथवा नहीं तत्पश्चात आज का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण तलब करें।
एडीओ पंचायत प्रकाशवीर ब्लॉक पर डीएम के पहुंचने के बाद पहुंचे। डीएम ने डीपीआरओ को एडीओ पंचायत एक दिन का वेतन काटते हुए आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मनरेगा उपस्थिति पंजिका के तहत निखिल कुमार भारद्वाज 26 जनवरी से लगातार गैरहाजिर तथा सूरज मोहन सक्सेना एवं पदम सिंह के द्वारा मंगलवार के अवकाश के संबंध में न कोई प्रार्थना पत्र न देने पर सीडीओ और पीडी को गैरहाजिर कार्मिकों का मानदेय काटते हुए स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। वृद्धावस्था पेंशन में 29 आवेदन लंबित होने डीएम ने नाराजगी जाहिर की। आगे से यदि ऐसा पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने ब्लॉक में तैनात अधिकारियों तथा कर्मचारियों जनपद मुख्यालय में निवास स्थान बनाने के निर्देश दिए। मनरेगा के अंतर्गत कार्य करने वाले श्रमिकों के मोबाइल नंबर दर्ज करने के निर्देश दिए। इस क्रम में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। जहां पर आंगनबाड़ी सहायिका मंजू उपस्थित पाई गई। आंगनबाड़ी सहायिका ने बताया कि सीडीपीओ जिला अस्पताल में बैठक में प्रतिभाग करने गई है।