फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   shopkeeper committed suicide by hanging from the tree

Hathras News: दुकानदार ने पेड़ से लटककर की आत्महत्या, कुछ समय से था परेशान

Sat, 22 Jul 2023 12:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sat, 22 Jul 2023 12:31 AM IST
सार

पड़ोसियों के मुताबिक किसी बात को लेकर वह परेशान चल रहा था। रोजाना की तरह वह शुक्रवार की सुबह घर से टहलने के लिए निकला था। इसके बाद उसका शव पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक ने अपने पीछे चार बच्चों को बिलखते हुए छोड़ा है।

विज्ञापन
shopkeeper committed suicide by hanging from the tree
मृतक ताज मौहम्मद - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सदर कोतवाली क्षेत्र के कोटा-कपूरा चौराहे के निकट खेत में पेड़ से लटककर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के कोटा कपूरा चौराहे के निकट हरिवंश पुत्र सोनपाल निवासी गांव कपूरा के खेत में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान 50 वर्षीय ताज मोहम्मद उर्फ लाला पुत्र अली मोहम्मद निवासी नाई का नगला थाना सदर कोतवाली के रूप में हुई। ताज मोहम्मद परचून की दुकान चलाता था।
विज्ञापन


पड़ोसियों के मुताबिक किसी बात को लेकर वह परेशान चल रहा था। रोजाना की तरह वह शुक्रवार की सुबह घर से टहलने के लिए निकला था। इसके बाद उसका शव पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक ने अपने पीछे चार बच्चों को बिलखते हुए छोड़ा है। इस संबंध में थाना सदर कोतवाली के इंस्पेक्टर अपराध एसके सिंह का कहना है कि आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed