फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Shagufa Tauheed won gold in yoga

Yog: शगुफा तौहिद ने योगासन में जीता गोल्ड, मिला आउट ऑफ टर्न प्रमोशन, सिपाही से बनीं हेड कांस्टेबल

Tue, 06 Jan 2026 11:38 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 06 Jan 2026 11:38 AM IST
सार

शगुफा को सिपाही से हेड कांस्टेबल बना दिया गया है। इस साल यदि एक और स्वर्ण पदक मिल जाता है तो उनका एक और आउट ऑफ टर्न प्रमोशन हो जाएगा और वह दारोगा बन जाएंगी।

विज्ञापन
Shagufa Tauheed won gold in yoga
योगासन प्रतियोगिता में पदक विजेता शगुफा तौहिद - फोटो : स्वयं

विस्तार

हाथरस पुलिस की महिला सिपाही शगुफा तौहिद ने योग की दुनिया में बड़ा धमाका किया है। वर्ष 2018 बैच की सिपाही शगुफा ने राष्ट्रीय स्तर की योगासन प्रतियोगिताओं में पदकों की झड़ी लगा दी है, जिनमें स्वर्ण व कांस्य पदक शामिल हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विभाग ने उन्हें आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देकर सम्मानित किया है।

विज्ञापन


पुलिस लाइन के आरआई राजकुमार सिंह ने बताया कि शगुफा तौहिद ने छत्तीसगढ़ के भिलाई में आयोजित ओपन सीनियर नेशनल 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रांज मेडल हासिल किया। उन्होंने हाल ही में आंध्र प्रदेश में अक्तूबर में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर 2025 में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन


उन्होंने आर्टिस्टिक ग्रुप इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। इसके अलावा इसी प्रतियोगिता के रिदमिक पेयर और आर्टिस्टिक सिंगल इवेंट में उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किए। इससे पहले 2023 के ऑल इंडिया पुलिस गेम में आर्टिस्टिक पेयर में ब्रांज व रिदेमिक पेयर में सिल्वर मेडल मिला था। ये गेम नागपुर में हुए थे। छत्तीसगढ़ के भिलाई में 2024 में हुई प्रतियोगिता में रिदेमिक पेयर में उन्हें एक ब्रांज मेडल मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मूल रूप से गौतमबुद्धनगर सेक्टर-63 निवासी शगुफा 2018 में उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा बनी थीं। वर्तमान में उनकी तैनाती हाथरस जिले में है। शगुफा ने अपनी सफलता का श्रेय प्रदेश सरकार व विभागीय अधिकारियों के प्रोत्साहन और अपने परिवार के अटूट सहयोग को दिया है। वह बताती हैं कि ड्यूटी के साथ योग के अभ्यास को जारी रखना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन लक्ष्य स्पष्ट हो तो सफलता मिल ही जाती है।

शगुफा ने योगासन में अच्छा प्रदर्शन किया है। प्रोत्साहित करते हुए उन्हें हेड कांस्टेबल पद पर आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया गया है। इस गणतंत्र दिवस पर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।-चिरंजीवनाथ सिन्हा, एसपी


एक और गोल्ड और कंधे पर स्टार
अपनी उपलब्धियों से जिले का नाम रोशन करने वालीं शगुफा अब अगली सीनियर स्टेट, सीनियर नेशनल, ऑल इंडिया पुलिस गेम्स चैंपियनशिप की तैयारी में जुट गई हैं। इसके लिए वह पीएसी मेरठ में तैयारी कर रही हैं। आरआई ने बताया कि इस साल यदि एक और स्वर्ण पदक मिल जाता है तो उनका एक और आउट ऑफ टर्न प्रमोशन हो जाएगा और वह दारोगा बन जाएंगी। 26 जनवरी को पुलिस लाइंस में पुलिस अधीक्षक शगुफा को सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed