फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Shabby building of schools at risk the lives of children

स्कूलों के जर्जर भवन से खतरे में बच्चों की जान

Wed, 02 Nov 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Wed, 02 Nov 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Shabby building of schools at risk the lives of children
रमनपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय की जर्जर बिल्डिंग। - फोटो : अमर उजाला
जिले में जर्जर भवन कभी भी बडे़ हादसे का सबब बन सकते हैं। कुछ दिनों पूर्व ही सीमावर्ती जिले आगरा में जर्जर भवन से हादसा हो चुका है, लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के कानों पर अभी जूं भी नहीं रेंगी है। जिले में भी विभागीय रिकॉर्ड की मानें तो 126 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के भवन जर्जर अवस्था में हैं।
विज्ञापन


इनके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जानी है। जबकि इन अधिकांश जर्जर भवनों के परिसर में ही दूसरे भवनों में नियमित रूप से विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

बेसिक शिक्षा विभाग विद्यार्थियों की पढ़ाई एवं उनका कुपोषण दूर करने के नाम पर तो अनेक योजनाओं का संचालन कर रहा है, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देकर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम किया जा सके, लेकिन विभागीय अधिकारियों को इन विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के जीवन की सुरक्षा की कोई चिंता नहीं हैं।
विज्ञापन


विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार  जिले में 126 विद्यालय भवन जर्जर अवस्था में खडे़ हुए हैं। इनके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होना विभागीय रिकॉर्ड में भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भवन कभी भी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के जीवन के लिए खतरा बन सकते हैं, क्योंकि इन विद्यालयों में से अधिकांश जर्जर भवन ऐसे हैं, जिनके आसपास एकल कक्षा कक्ष एवं नए भवन भी बना दिए गए हैं, जिससे इनके पास से हर समय विद्यार्थियों का आना-जाना बना रहता है।


इन हालात में अगर यह भवन किसी भी प्रकार से विद्यालय के समय पर धराशाई हुए, तो विद्यार्थियों के जीवन के लिए यह गंभीर खतरा बन सकते हैं।

- जिले में जितने भी जर्जर भवन बने हैं, उनके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए परियोजना से परमीशन मांगी गई हैं। परमीशन मिलने के बाद इनके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करा दी जाएगी।
- रेखा सुमन, बीएसए हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed