{"_id":"6603439d6db70882b9013ae4","slug":"senior-commercial-manager-took-stock-of-passenger-facilities-hathras-news-c-56-1-mrt1060-112879-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक ने लिया यात्री सुविधाओं का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक ने लिया यात्री सुविधाओं का जायजा
विज्ञापन
वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर मंडल ने मंगलवार को हाथरस सिटी स्टेशन का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में उन्होंनेे यात्री सुविधाओं का जायजा लेते हुए अमृत स्टेशन के अंतर्गत किए जा रहे निर्माण कार्यों के बारे में जाना। उन्होंने यहां लगे एसबीआई के एटीएम को बाहरी क्षेत्र में शिफ्ट कराए जाने के निर्देश दिए।
वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर मंडल संजीव शर्मा मंगलवार दोपहर निरीक्षण करने हाथरस सिटी स्टेशन पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले अमृत भारत स्टेशन के अंतर्गत तैयार किए जा रहे पार्किंग क्षेत्र का निरीक्षण किया। वाहनों के प्रवेश व निकासी को लेकर पूरी जानकारी की।
वहीं टिकट विरतण परिसर का निरीक्षण करते हुए उन्होंने वहां लगे एसबीआई के एटीएम को हटवाकर स्टेशन के बाहरी क्षेत्र में स्थापित कराए जाने के निर्देश दिए, ताकि अधिकतम यात्री इस सुविधा का लाभ ले सकें। वहीं उन्होंने टिकट वितरण की व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने वाणिज्य विभाग में दस्तावेजों के रख रखाव को बारीकी से देखा। यहां मुख्य वाण्ज्यि अधीक्षक कार्यालय में सुंदरीकरण को देख उन्होंने खुशी जाहिर की। निरीक्षण के दौरान उनके साथ मंडलीय वाणिज्य निरीक्षक मथुरा छावनी अमित कुमार, मुख्य वाणिज्य अधीक्षक विपिन सारस्वत आदि मौजूद रहे।