{"_id":"66a1a29e08a6141c860c76d4","slug":"senior-clerk-suspended-for-taking-bribe-hathras-news-c-56-1-sali1016-117891-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: रिश्वत लेने के आरोपी वरिष्ठ लिपिक निलंबित, किसानों से पैसे मांगने की मिल रहीं थीं शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: रिश्वत लेने के आरोपी वरिष्ठ लिपिक निलंबित, किसानों से पैसे मांगने की मिल रहीं थीं शिकायतें
Thu, 25 Jul 2024 06:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Thu, 25 Jul 2024 06:25 AM IST
सार
वरिष्ठ लिपिक प्रशांत शर्मा किसानों की योजनाओं से संबंधित कार्याें को देखते थे। लंबे समय से किसान वरिष्ठ लिपिक की शिकायत कर रहे थे। इस दौरान उन्हें कई बार मौखिक चेतावनी भी दी गई थी। कार्यालय में भी लिपिक उपस्थित नहीं रहता था।
विज्ञापन
किसानों से पैसे मांगने की शिकायतें
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उप कृषि निदेशक कार्यालय में तैनात वरिष्ठ लिपिक को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। लंबे समय से लिपिक के खिलाफ योजनाओं के नाम पर किसानों से पैसे की मांगने की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। ऑडियो व साक्ष्य मिलने पर लिपिक को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
उपकृषि निदेशक हंसराज ने बताया कि उनके कार्यालय में तैनात वरिष्ठ लिपिक प्रशांत शर्मा किसानों की योजनाओं से संबंधित कार्याें को देखते थे। लंबे समय से किसान वरिष्ठ लिपिक की शिकायत कर रहे थे। इस दौरान उन्हें कई बार मौखिक चेतावनी भी दी गई थी। उन्होंने बताया कि कार्यालय में भी लिपिक उपस्थित नहीं रहता था। एक किसान ने मय साक्ष्यों के शिकायत की थी। ऑडियो व अन्य साक्ष्य मिलने की स्थिति में लिपिक पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि लिपिक को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन