फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Senior clerk of Hathras Municipality suspended

Hathras: नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक निलंबित, उदासीनता बरतने के आरोप में चेयरमैन ने की कार्रवाई

Tue, 27 Aug 2024 11:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 27 Aug 2024 11:15 PM IST
सार

वरिष्ठ लिपिक विजयप्रकाश स्वर्णकार ने चार जून 2021 से 12 मई 2022 तक पेंशन लिपिक के पटल का भी अतिरिक्त कार्य किया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने सफाई कर्मचारी दिवंगत रामबाबू पुत्र मिसरिया के पारिवारिक पेंशन प्रकरण में उदासीनता बरती है।

विज्ञापन
Senior clerk of Hathras Municipality suspended
हाथरस नगर पालिका - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस नगर पालिकाध्यक्ष ने एक वरिष्ठ लिपिक को निलंबित कर दिया है। पदीय दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता बरतने के मामले में उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में उन्हें जलकल अनुभाग में संबद्ध किया गया है। 

विज्ञापन


जारी आदेश में पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा है कि वरिष्ठ लिपिक विजयप्रकाश स्वर्णकार ने चार जून 2021 से 12 मई 2022 तक पेंशन लिपिक के पटल का भी अतिरिक्त कार्य किया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने सफाई कर्मचारी दिवंगत रामबाबू पुत्र मिसरिया के पारिवारिक पेंशन प्रकरण में उदासीनता बरती है। यह आरोप बहुत गंभीर हैं, इसलिए स्वर्णकार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। 
विज्ञापन


आरोपी वरिष्ठ लिपिक ने प्रकरण पत्रावली को कार्यवाही के लिए सक्षम प्राधिकारी के विचार के लिए प्रेषित नहीं किया। उनकी लापरवाही से नगर पालिका को मृतक की उत्तराधिकारी को पेंशन एवं उपादान की धनराशि के अतिरिक्त 58240 रुपये के ब्याज का भुगतान करना पड़ा। इससे नगर पालिका को वित्तीय हानि हुई और उसकी सार्वजनिक छवि धूमिल हुई है। अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह का कहना है कि पालिकाध्यक्ष द्वारा जारी निलंबन आदेश प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed