{"_id":"5babcc89867a557ead23eca5","slug":"secretary-cooperative-committee-45-89-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी समिति सचिव ने पचाए 45.89 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी समिति सचिव ने पचाए 45.89 लाख
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
किसान
विकास खंड के गांव मांगरू स्थित आत्म निर्भर सहकारी साधन समिति के एक पूर्व सचिव द्वारा इस गांव के 41 से भी अधिक किसानों को मथुरा जिला सहकारी बैंक से लोन लेकर खाद एवं बीज का वितरण किया गया।
इसके एवज में किसानों से बैंक के ऋण का पैसा लिया गया और उनको उसके बदले में पैसा लेने की रसीद भी दी, लेकिन किसानों से उगाया गया पैसा बैंक में जमा नहीं किया। किसानों को इसकी जानकारी तब हुई, जब वह इस पद से रिटायर हो गया। अन्य सचिव के आने के बाद पहले बैंक से लिए लोन की उगाही के लिए वह किसानों के पास गया। जब किसानों बैंक से ली गई लोन की रसीद दिखाई गई। तब पता लगा कि पूर्व में इस समिति में तैनात सचिव भीमसेन पुत्र मेघ सिंह निवासी छतारा थाना सादाबाद ने बैंक एवं किसानों को 45,89,578 रुपये का चूना लगा दिया।
मामले का संज्ञान लेते हुए मथुरा जिला सहकारी बैंक की मुख्य शाखा के सचिव रूप सिंह एवं एआर को-ऑपरेटिव अरविंद दुबे ने इसकी जांच एडीओ को-ऑपरेटिव देवेंद्र सिंह और बैंक शाखा के लिपिक एवं कैशियर इंद्र मोहन गौतम से संयुक्त रूप से कराई। दोनों ने गांव मांगरू जाकर किसानों से बातचीत की एवं उनके द्वारा पूर्व सचिव भीमसेन द्वारा दी गई रसीदों को भी दिखाया।
विज्ञापन
दोनों ने जांच के बाद अपनी जांच रिपोर्ट दोनों अधिकारियों को सौंप दी। जांच में पूर्व समिति के सचिव को दोषी मानते हुए इन अधिकारियों ने एडीओ को-ऑपरेटिव को उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश पारित किए। दोनों अधिकारियों के मुकदमा दर्ज कराने के आदेश मिलने के बाद एडीओ को-ऑपरेटिव ने कोतवाली में मंगलवार की देर रात पूर्व सचिव भीमसेन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया।