फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Secretary accused of misbehaving during fertilizer distribution

Hathras News: खाद वितरण के दौरान सचिव पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप, सौंपा ज्ञापन

Thu, 17 Oct 2024 06:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 17 Oct 2024 06:25 PM IST
सार

आरोप है कि रूदायन, बांधनू, सासनी और मुरसान आदि सहकारी समितियों पर खाद वितरण के दौरान सचिव किसानों से अभद्र व्यवहार कर रहे हैं और अपने चहेतों को लाभ पहुंचा रहे हैं।

विज्ञापन
Secretary accused of misbehaving during fertilizer distribution
ज्ञापन देता भारतीय किसान संघ का प्रतिनिधिमंडल - फोटो : स्वयं

विस्तार

भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने 16 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सहकारी समितियों के सचिवों पर खाद वितरण के दौरान किसानों से अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया गया है। 

विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि रूदायन, बांधनू, सासनी और मुरसान आदि सहकारी समितियों पर खाद वितरण के दौरान सचिव किसानों से अभद्र व्यवहार कर रहे हैं और अपने चहेतों को लाभ पहुंचा रहे हैं। सादाबाद क्षेत्र में ऊंचागांव व रसमई और सासनी क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में रात को बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है। जिले के लगभग 2500 किसानों को नलकूप का बिल देना पड़ेगा, क्योंकि संबंधित एजेंसी द्वारा इन किसानों के नलकूपों पर मीटर नहीं लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


ज्ञापन में किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई है। इस मौके पर भारतीय किसान संघ के ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह, जिला मंत्री वीरपाल सिंह, कृष्ण कुमार शर्मा, भूपेंद्र आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed