फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Scuffle with Hathras depot driver and conductor in Noida

Hathras News: नोएडा में हाथरस डिपो के चालक-परिचालक से हाथापाई

Sat, 18 Jul 2026 02:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 18 Jul 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Scuffle with Hathras depot driver and conductor in Noida
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
नोएडा रोडवेज बस स्टेशन पर हाथरस डिपो की एसी बस के चालक और परिचालक के साथ शुक्रवार की दोपहर को कथित हाथापाई का मामला सामने आया। बस खड़ी करने पर हुए विवाद के बाद कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया, लेकिन दोनों डिपो के अधिकारियों की पहल से मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

हाथरस डिपो की एसी बस नोएडा बस स्टेशन पहुंची थी। इस दौरान बस खड़ी करने को लेकर स्थानीय स्टाफ से चालक और परिचालक की कहासुनी हो गई, जो बाद में विवाद में बदल गई। चालक-परिचालक का कहना था कि हाथरस बस स्टेशन पर नोएडा डिपो की बसों को खड़े होने की सुविधा दी जाती है, ऐसे में नोएडा में भी समान व्यवहार होना चाहिए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर रोडवेज कर्मचारी संगठन ने अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की। हाथरस डिपो प्रभारी मंगेश कुमार ने नोएडा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक से वार्ता कर विवाद समाप्त कराया। उन्होंने बताया कि बस खड़ी करने को लेकर मामूली विवाद हुआ था, जिसे आपसी बातचीत से सुलझा लिया गया है। अब स्थिति सामान्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed