{"_id":"5ee2737f8ebc3e42e4639bb5","slug":"scout-and-guide-website-launch-hathras-news-ali235910374","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट-गाइड की जिले की वेबसाइट लांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट-गाइड की जिले की वेबसाइट लांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड हाथरस की बैठक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में हुई। अध्यक्षता जिला मुख्य आयुक्त डॉ. ऋचा गुप्ता ने की। इस मौके पर स्काउट व गाइड्स द्वारा कोरोना योद्धा के रूप में उनके द्वारा किए गए कामों की सराहना की गई। स्काउट-गाइड की जिला हाथरस की वेबसाइट भी लांच की गई।
अध्यक्षता करते हुए डॉ. ऋचा गुप्ता ने कहा कि जिले में कोरोना योद्धा के रूप में स्काउट और गाइड मास्क बनाकर वितरित कर रहे हैं। जरूरतमंदों को भोजन और राहत सामग्री के साथ साबुन व सैनिटाइजर भी वितरित कर रहे हैं। यह बेहद सराहनीय है। डीआईओएस सुनील कुमार ने कहा कि कहा कि स्काउट व गाइड का कार्य प्रेरणास्पद है। बीएसए मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि कोरोना काल में जरूरतमंदों की सेवा ही मानवता की सच्ची सेवा है। उन्होंने स्काउट-गाइड से अपने स्वयं के प्रति सुरक्षा बरतने का भी आग्रह किया। कार्यक्रम के अंत में मॉडल इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल गंगोली ब्लॉक हाथरस द्वारा तैयार की गई उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड जनपद हाथरस की वेबसाइट 222.ड्ढह्यद्दद्धड्डह्लद्धह्म्ड्डह्य.ष्शद्व सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर, उप शिक्षा निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से लांच की गई।
सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर अलीगढ़ मंडल द्वारा प्रधानाध्यापक व जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) हेमंत कटारा को पुरस्कार स्वरूप नकद रुपये 2500 दिए गए। इनका उपयोग उन्होंने छात्र हित में करने की घोषणा की। उन्होंने वेबसाइट की उपयोगिता के बारे में बताया। इस मौके पर सोनाली वार्ष्णेय, विकास कौशिक, योगेंद्र वार्ष्णेय, जयपाल, रतन प्रकाश उपाध्याय, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष रविकांत मिश्र मौजूद थे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत जिला आयुक्त (स्काउट) दिलीप आमौरिया एवं जिला आयुक्त (गाइड) ममता उपाध्याय ने किया। संचालन हेमंत कटारा ने किया। अंत में धीरेंद्र प्रताप सिंह जिला संगठन कमिश्नर ने सभी का आभार व्यक्त किया।