{"_id":"6a08cc7c7a1948f34f0ffb00","slug":"scorching-heat-to-grip-hathras-mercury-expected-to-soar-past-46-degrees-hathras-news-c-2-1-del1010-975488-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हाथरस में झुलसाएगी गर्मी, पारा 46 डिग्री के पार जाने का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हाथरस में झुलसाएगी गर्मी, पारा 46 डिग्री के पार जाने का अनुमान
Sun, 17 May 2026 01:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 17 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर सासनी गेट चौराहे पर भीषण गर्मी में पसरा सन्नाटा। संवाद
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मई के दूसरे पखवाड़े में ही हाथरस भीषण गर्मी की चपेट में आ गया है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार जिले में अगले सात दिनों तक आसमान साफ रहेगा और तेज धूप के साथ तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। हालात ऐसे बन रहे हैं कि दिन ही नहीं, रात में भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 18 मई से गर्मी अपने चरम पर पहुंचने लगेगी। 19 मई को अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है, जो इस सीजन का सबसे अधिक तापमान हो सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा, जिससे रात में उमस और गर्मी बनी रहेगी।
सुबह से ही तपन, दोपहर में आग बरसने जैसे हालात
सुबह 9 बजे के बाद ही धूप तेज होने लगेगी और दोपहर तक हालात आग बरसने जैसे हो जाएंगे। मौसम विभाग के अनुसार पूरे सप्ताह तेज धूप और आसमान साफ की स्थिति बनी रहेगी, जिससे सीधे सूरज की किरणें जमीन को तपाएंगी। नमी का स्तर भी काफी कम रहने का अनुमान है, जिससे लू चलने की संभावना और बढ़ जाती है।
विज्ञापन
बाजार और सड़कों पर असर
भीषण गर्मी का असर शहर की रफ्तार पर भी दिखने लगा है। दोपहर के समय बाजारों में भीड़ कम हो रही है और लोग जरूरी काम न होने पर घरों में ही रहना पसंद कर रहे हैं। रिक्शा चालकों और दिहाड़ी मजदूरों के लिए यह मौसम सबसे ज्यादा मुश्किल साबित हो रहा है।
बचाव के लिए जरूरी उपाय
दोपहर 12 से 4 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचें
पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लें
सिर को ढककर रखें और हल्के कपड़े पहनें
खाली पेट धूप में न निकलें
बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें