{"_id":"5b58c1254f1c1b49778b45c4","slug":"school-shines-when-cm-arrives-all-facilities-disappear","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के आने पर चमकाया स्कूल, जाते ही सारी सुविधाएं गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के आने पर चमकाया स्कूल, जाते ही सारी सुविधाएं गायब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
बुधवार को जमीन पर बैठकर पढ़तीं उच्च प्राथमिक विद्यालय हतीसा की छात्राएं।
- फोटो : Amar Ujala
सीएम योगी आदित्यनाथ के निरीक्षण के दौरान कॉन्वेंट स्कूल जैसा दिखने वाला हतीसा का प्राथमिक विद्यालय अब फिर से पहले जैसे हाल में पहुंच गया है। स्कूल में मंगाया गया उधार का फर्नीचर निजी स्कूलों को वापस कर दिया गया है। बुधवार को अमर उजाला की पड़ताल में फिर से बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ाई करते दिखे।
बता दें कि सोमवार को सीएम के दौरे में मुरसान ब्लॉक के गांव हतीसा के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण भी शामिल था। इसको देखते हुए विभागीय अधिकारियों ने रातों रात उधार के सामान से निजी स्कूल के स्तर की सुविधाएं विद्यार्थियों के लिए मुहैया करा दीं। विद्यालयों की रंगाई पुताई एवं मरम्मत कराई गई। स्कूल को जाने वाला रास्ता भी रातों-रात बन गया।
बच्चे सीएम के आगमन के दौरान अंग्रेजी में अभिवादन करते दिखे। जिन बच्चों के बैठने के लिए विद्यालयों में टाट पट्टी भी साफ-सुथरी नहीं थी, वह आकर्षक और महंगे फर्नीचर पर बैठे थे। अब तक विद्यालय में पंजीकृत 138 विद्यार्थियों के लिए मात्र दो शिक्षक तैनात थे, निरीक्षण वाले दिन वहां दो दर्जन शिक्षक तैनात दिखे। ऐसी चाक-चौबंद व्यवस्थाएं देखकर सीएम भी खुश हो गए। लेकिन बुधवार को इन दोनों विद्यालयों की स्थिति फिर से पहले जैसी हो गई। बच्चे फिर से टाट और पट्टी पर बैठे थे। इस स्कूल में दो शिक्षक ही ड्यूटी पर तैनात मिले। स्कूलों के बाहर जलभराव था। इससे स्पष्ट था कि सीएम को दिखाने के लिए दो दिन पहले सब कुछ मैनेज किया गया था, वह बुधवार को उजड़ चुका था।