फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   School operators not improving despite the accident

Hathras News: नहीं सुधर रहे, और बड़ हादसे के इंतजार में स्कूल संचालक

Sat, 25 Feb 2023 02:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sat, 25 Feb 2023 02:18 AM IST
सार

चालक वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठा लेते हैं। वहीं, रास्ता भी जर्जर होने और तेज गति से वाहन दौड़ने के कारण वाहन दुघर्टनाग्रस्त हो जाते हैं। ऐसे में आए दिन अभिभावक, स्कूल संचालकों से शिकायत करते रहते हैं।

विज्ञापन
School operators not improving despite the accident
स्कूल से छात्रों को लाती एक वैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छोटे वाहनों के साथ आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसके बाद भी स्कूल संचालकों ने अपने विद्यालयों में बच्चों को लाने- लेजाने के लिए छोटे वाहन अटैच कर रखे हैं। गांवों से बच्चे लाने के लिए गैस वाली वेन, ईको आदि छोटे वाहन रखे हुए हैं।

विज्ञापन


चालक वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठा लेते हैं। वहीं, रास्ता भी जर्जर होने और तेज गति से वाहन दौड़ने के कारण वाहन दुघर्टनाग्रस्त हो जाते हैं। ऐसे में आए दिन अभिभावक, स्कूल संचालकों से शिकायत करते रहते हैं। अभिभावकों का कहना है कि वह इन लोगों की विद्यालय में कई बार शिकायत कर चुके है, लेकिन विद्यालय के संचालक अनसुनी कर देते हैं।
विज्ञापन


विगत 22 फरवरी को हाथरस में सिकन्द्राराऊ थाने के पुरदिलनगर स्थित एचकेजीएन पब्लिक स्कूल की मैक्स पिकअप स्कूली बच्चो को लेकर स्कूल आ रही थी। ग्राम असोई व नगला बिहारी के बीच में हड्डी गोदाम के पास अधिक कोहरा एवं ओवरटेक करने के कारण डंपर से टकरा गयी। जिसमें मैक्स पिकअप के चालक की मृत्यु मौके पर ही हो गयी। बाद में एक शिक्षिका ने भी दम तोड़ दिया था। इस घटना में 14 बच्चे घायल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed