{"_id":"65535147833b21b1cf049236","slug":"school-administrators-waiting-for-the-list-of-up-board-examination-centers-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board: परीक्षा केंद्रों की सूची का बेसब्री से इंतजार कर रहे विद्यालय संचालक, किसी भी समय हो सकती है जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board: परीक्षा केंद्रों की सूची का बेसब्री से इंतजार कर रहे विद्यालय संचालक, किसी भी समय हो सकती है जारी
Tue, 14 Nov 2023 04:22 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 14 Nov 2023 04:22 PM IST
सार
यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए जांच समिति द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया जा चुका है। समिति द्वारा इसकी रिपोर्ट भी बोर्ड की वेबसाइट पर भेज दी है। अब बस अनंतिम सूची जारी होने की देर है। अनंतिम सूची जारी होने के बाद अपत्ति दर्ज की जाएंगी। जिसके बाद परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी हो जाएगी।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में विद्यालय संचालक बेसब्री से यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों की सूची का इंतजार कर रहे हैं। जांच समितियों द्वारा परीक्षा केंद्र के इच्छुक विद्यालयों का निरीक्षण किया जा चुका है। अब किसी भी समय परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी की जा सकती है।
विज्ञापन
फरवरी माह में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रस्तावित हैं। इस साल हाईस्कूल की परीक्षा में 24594 संस्थागत व 672 निजी परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में 23106 संस्थागत व 714 निजी परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस समय विद्यालय संचालक परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए जांच समिति द्वारा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया जा चुका है। समिति द्वारा इसकी रिपोर्ट भी बोर्ड की वेबसाइट पर भेज दी है। अब बस अनंतिम सूची जारी होने की देर है। अनंतिम सूची जारी होने के बाद अपत्ति दर्ज की जाएंगी। जिसके बाद परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी हो जाएगी। इस संबंध में डीआईओएस संत प्रकाश का कहना है कि परीक्षा केंद्रों की अनंमि सूची किसी भी समय जारी की जा सकती है।
विज्ञापन