फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Scamsters see scam everywhere: Yatindranand

घोटालेबाजों को हर जगह घोटाला ही नजर आता है : यतींद्रानंद

Tue, 22 Jun 2021 11:19 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Scamsters see scam everywhere: Yatindranand
पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद ज? - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण के लिए खरीदी गई जमीन के कथित घोटाले को लेकर आरोप लगाने वालों को जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी ने आड़े हाथों लिया है। उनका कहना है कि राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने पूरी बात जनता के सामने रख दी है। ट्रस्ट में जो लोग शामिल हैं, वह बेहद समर्पित लोग हैं। जो लोग घोटाले का आरोप लगा रहे हैं, उनका जीवन घोटालों से भरा रहा है। उनको हर जगह घोटाला ही नजर आता है। वह नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा के निवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
महामंडलेश्वर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने राम जन्म मंदिर को लेकर जो निर्णय दिया था, वह साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर दिया गया था। आज काशी विश्वनाथ व कृष्ण जन्मभूमि के लिए कई संस्थाएं आगे आ रही हैं, वे न्यायालय में जाएंगी। न्यायालय में हर मुद्दे को लेकर न्याय होगा।
विज्ञापन

राम जन्मभूमि की तर्ज पर ही जिस पक्ष के पास प्रामाणिक साक्ष्य, मजबूत कागजात और सही इतिहास होगा, भविष्य में कृष्ण जन्मभूमि व काशी विश्वनाथ मंदिर भी उसी का होगा। न्यायालय ने एक रास्ता खोल दिया है। एक सवाल के जवाब में कहा कि संत समाज सौभाग्य व दुर्भाग्य दोनों को देखते हैं। यह सौभाग्य है कि कोरोना में दुनिया लड़खड़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के प्रधानमंत्री अच्छे और सशक्त हैं। शायद अन्य कोई प्रधानमंत्री होता तो देश की न जाने क्या दशा होती। उन्होंने कहा कि भारत सनातन हिंदू संस्कृति का देश है। संविधान सनातन हिंदू संस्कृति के आधार पर ही बनाना चाहिए। महामंडलेश्वर का पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, विमल प्रधान, ताराचंद्र माहेश्वरी, अशोक गोला, मोहन पंडित आदि ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान प्रभुराम का जयघोष भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed