फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Samuhik Vivah will take place in Hathras on 17th February

Hathras News: 17 फरवरी को होंगे सामूहिक विवाह, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Tue, 30 Jan 2024 10:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 30 Jan 2024 10:11 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में पुत्री का विवाह कराने के इच्छुक व्यक्ति पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऐसे व्यक्ति, जिनकी वार्षिक आय दो लाख रुपये वार्षिक अथवा उससे कम है, वह इस योजना के पात्र हैं। 

विज्ञापन
Samuhik Vivah will take place in Hathras on 17th February
सामूहिक विवाह - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

हाथरस में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 17 फरवरी को सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। पात्र कन्या व वर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी सरिता सिंह ने बताया कि पुत्री का विवाह कराने के इच्छुक व्यक्ति पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऐसे व्यक्ति, जिनकी वार्षिक आय दो लाख रुपये वार्षिक अथवा उससे कम है, वह इस योजना के पात्र हैं। इच्छुक व्यक्ति अधिक जानकारी के लिए जिला समाज कल्याण कार्यालय अथवा संबंधित विकास खंड या नगरीय निकाय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


ये है पात्रता के मापदंड

  • कन्या की उम्र 18 वर्ष एवं वर की आयु 21 वर्ष से अधिक हो, कन्या के परिवार की वार्षिक आय अधिकतम 02 लाख रूपये से अधिक न हो। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • कन्या जनपद की मूल निवासी हो। 
  • अनुसूचित जाति, सामान्य वर्ग,  पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग की कन्या का विवाह या निकाह समारोह में किया जाएगा। 
  • परित्यकता, तलाकशुदा होने पर कानूनी रूप से तलाक के साक्ष्य होने चाहिये। 
  • कन्या का स्वयं का किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक, पोस्ट बैंक में खाता होना चाहिये।


ऐसे करें आवेदन 
आवेदन विभागीय ऑनलाईन पोर्टल www.cmsvy.upsdc.gov.in पर कन्या द्वारा किसी भी जनसुविधा केन्द्र, साईवर कैफे अथवा मोबाईल द्वारा आवेदन किया जा सकता है। आवेदन पत्र में आवश्यक दस्तावेज के रूप में कन्या एवं वर का आधार, कन्या एवं वर के फोटों, जन्म प्रमाण पत्र जिस पर जन्मतिथि स्पष्ट हो, जाति प्रमाण पत्र, कन्या के माता पिता या अभिभावक का आय प्रमाण पत्र, कन्या एवं वर का मोबाईल नम्बर होना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed