{"_id":"646b92bc264216fdd80521df","slug":"samuhik-vivah-of-500-couples-in-the-last-week-of-june-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: जून माह के अंतिम सप्ताह में होगा 500 जोड़ों का सामूहिक विवाह, तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: जून माह के अंतिम सप्ताह में होगा 500 जोड़ों का सामूहिक विवाह, तैयारियां शुरू
Mon, 22 May 2023 09:35 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 22 May 2023 09:35 PM IST
सार
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत लगभग 500 जोड़ों की शादी कराई जाएंगी। प्रत्येक विकास खण्ड, नगर पालिका, नगर पंचायत को लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है।
विज्ञापन
सामूहिक विवाह आयोजन
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतरगत जून माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित किए जाने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर हाथरस डीएम ने बैठक की और संबंधित अधिकारियों को आयोजन के संबंध में निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने कहा कि इस योजना के तहत लगभग 500 जोड़ों की शादी कराई जाएंगी। प्रत्येक विकास खण्ड, नगर पालिका, नगर पंचायत को लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को दी जाने वाली सामग्री निर्धारित जोड़ों के सापेक्ष सामूहिक विवाह कार्यक्रम के आयोजन से तीन दिन पूर्व उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन